फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sukesh Chandrasekhar: ठग सुकेश ने फिर लिखा जैकलीन के लिए प्रेम पत्र, कहा- 'तुमसे मिलने को बेकरार हूं बेबी'

Tue, 12 Dec 2023 11:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Dec 2023 11:52 AM IST
विज्ञापन
Sukesh Chandrasekhar writes letter for Jacqueline Fernandez from Jail says Waiting to just be with you Baby
ठग सुकेश चंद्रशेखर-जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल काट रहा है। इस मामले में जैकलीन का भी नाम है और उनसे कई बार इस संदर्भ में पूछताछ हो चुकी है। हालांकि, अभिनेत्री ने महाठग के साथ किसी तरह जुड़े रहने से इनकार किया है। जैकलीन के इन दावों के बीच सुकेश समय-समय पर उनके लिए जेल से प्रेम पत्र लिखता रहता है। एक बार फिर थैंक्सगिविंग और क्रिसमस के मौके पर उसने जैकलीन के लिए चिट्ठी लिखी है।

Sukesh Chandrasekhar writes letter for Jacqueline Fernandez from Jail says Waiting to just be with you Baby
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुकेश कई बार जैकलीन के लिए जेल से चिट्ठी लिख चुका है। इनमें वे अक्सर अभिनेत्री के प्रति अपने प्यार का जिक्र करता है और उस समय के बारे में बताता है, जो दोनों ने साथ बिताया। अब अपनी हालिया चिट्ठी में सुकेश ने लिखा, 'बेबी, सबसे पहले तो बता दूं कि मैं तुम्हारे लिए बेहद खुश हूं कि तुम्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में योगदान के लिए डिस्टिंक्टिव इंटरनेशनल अरब फेस्टिवल अवार्ड्स (DIAFA) 2023 में सम्मानित किया गया। तुम्हें अंदाजा भी नहीं कि मैं तुम्हारे लिए कितना खुश हूं माय लव। तुम भारतीय मनोरंजन जगत की शानदार कलाकार हो'।

Sukesh Chandrasekhar writes letter for Jacqueline Fernandez from Jail says Waiting to just be with you Baby
जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश ने आगे लिखा, 'अवॉर्ड फंक्शन में तुम व्हाइट गाउन में कमाल लग रही थीं। बेबी तुम्हें देखकर मैं दंग रह गया। तुम मेरी दुनिया हो बोम्मा'। सुकेश ने चिट्ठी में इसके अलावा भी जैकलीन की कुछ अन्य तस्वीरों का जिक्र किया है। उसने लिखा, 'बेबी तुम्हारी हालिया दो तस्वीरें- जिनमें तुम रेड अरेबिक आउटफिट और पिंक साड़ी में नजर आ रही हो, वे बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन ग्लिटरी लहंगा में जो तुम्हारा फोटोशूट है, उसने मेरा दिल चुरा लिया है। बेबी इस प्लेनेट पर तुम इकलौती एंजल हो'।
Golden Globes 2024: 81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए हुई नामांकन की घोषणा, बार्बी और ओपेनहाइमर का दिखा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh Chandrasekhar writes letter for Jacqueline Fernandez from Jail says Waiting to just be with you Baby
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश ने आगे लिखा, 'लहंगे में तुम्हारी फोटो और तुम दोनों बेहद खूबसूरत, बेहद स्टनिंग हैं, तुम कमाल लग रही हो। तुमने मेरी रातों की नींद उड़ा दी है। मेरे सारे ख्याल सिर्फ तुम्हारे बारे में होते हैं मेरी हनी बी, मैं उस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जब तुम्हारे साथ होउंगा'। इसके अलावा सुकेश ने लिखा, 'बेबी जब हैप्पीनेस मंथ और थैंक्सगिविंग शुरू होता है तो मैं तुम्हारे साथ होना मिस करता हूं। लेकिन, जल्द ही हम फिर मिलेंगे और एक साथ इसे सेलिब्रेट करेंगे'।
New Film Announcement: बड़े पर्दे पर आदिवि शेष-श्रुति हासन मचाएंगे धमाल, पैन इंडिया फिल्म में आएंगे नजर

विज्ञापन
Sukesh Chandrasekhar writes letter for Jacqueline Fernandez from Jail says Waiting to just be with you Baby
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

ठग ने आगे लिखा, 'मेरी सारी खुशियां तुम्ही से शुरू होती हैं, तुम्ही से प्यार है। मैं एक बार फिर घुटनों पर बैठकर तुमसे माफी मांगना चाहता हूं, जिन भी परेशानियों से तुम गुजरी हो उनके लिए। तुम्हारी आंखों में देखकर, तुम्हें फिर से प्रपोज करना चाहता हूं। मेरी शेरनी तुम हमेशा मेरा सिर गर्व से ऊपर रखती हो'।
Navin Prabhakar: अगर आपके पुराने दोस्त अब भी आपके साथ हैं, तो यही सफलता का असली सर्टिफिकेट है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed