फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Laundering: ठग सुकेश चंद्रशेखर के टारगेट पर थीं ये तीन अभिनेत्रियां, जान्हवी कपूर को दिए थे 18 लाख रुपये और गिफ्ट्स

Wed, 23 Feb 2022 06:47 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 23 Feb 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar cheated actress Sara Ali Khan Bhumi Pednekar and gave 18 lakh to Janhvi Kapoor
Sukesh Chnadrashekhar, Sara Ali Khan - फोटो : Instagram

200 करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का नाम जुड़ा था। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में नया खुलासा हुआ है। जैकलीन के साथ-साथ सुकेश के टारगेट पर तीन और बॉलीवुड अभिनेत्रियां थीं। सुकेश चंद्रशेखर के साथ अब सारा अली खान, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर का नाम भी जुड़ रहा है। सुकेश ने तीनों अभिनेत्रियों को महंगे तोहफे देने की कोशिश की थी। यह भी सामने आया है कि जान्हवी को सुकेश की पत्नी ने 18 लाख रुपये भी दिए थे। 

 

Sukesh Chandrashekhar cheated actress Sara Ali Khan Bhumi Pednekar and gave 18 lakh to Janhvi Kapoor
भूमि पेडनेकर और सारा अली खान - फोटो : Instagram

बताया जा रहा है कि सुकेश ने 21 मई को सारा अली खान को व्हाट्सएप किया था। मैसेज में सुकेश ने सारा को अपना नाम सूरज रेड्डी बताया था। जिसके बाद उसने सारा अली खान को गाड़ी गिफ्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। उसने सारा को यह भी बताया कि गिफ्ट देने के लिए सुकेश की सीईओ मिसेज ईरानी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मिसेज ईरानी की सारा से बात नहीं हो सकी। सुकेश ने सारा अली खान को लंबे समय तक मैसेज किए और उन्हें गिफ्ट्स ऑफर करता रहा। ईडी में मामला सामने आया तो सारा ने ईडी को एक लेटर भेजा था, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने ठग सुकेश से गिफ्ट्स लेने से इनकार कर दिया था लेकिन सुकेश के बार-बार मैसेज के कारण सारा ने चॉकलेट का बॉक्स भेजने को कहा। जिसके बाद सुकेश ने चॉकलेट के साथ सारा को लाखों की घड़ी भेज दी थी।


 
Sukesh Chandrashekhar cheated actress Sara Ali Khan Bhumi Pednekar and gave 18 lakh to Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

भूमि पेडनेकर को भी सुकेश की ओर से गिफ्ट्स देने के लिए अप्रोच किया गया था। भूमि से संपर्क करने वाली पिंकी ईरानी ने खुद को एचआर बताया था। जिसमें उन्होंने भूमि को गाड़ी गिफ्ट्स करने की बात कही थी। सुकेश ने भूमि से फोन पर भी बात की थी। सुकेश ने खुद को सूरज बताया था। हालांकि, भूमि ने ईडी को बताया है कि उन्होंने सुकेश से कोई गिफ्ट नहीं लिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar cheated actress Sara Ali Khan Bhumi Pednekar and gave 18 lakh to Janhvi Kapoor
जैकलीन-सुकेश चंद्रशेखर और जहान्वी कपूर - फोटो : Social Media

वहीं श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर से सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल ने संपर्क किया था। जान्हवी को सुकेश की ओर से 18 लाख रुपये दिए गए थे। बताया जा रहा है कि यह पैसा सुकेश ने दिल्ली के बिजनेसमैन की पत्नी से हड़पा था। वहीं 19 जुलाई 2021 को जान्हवी सुकेश और लीना के कहने पर बेंगलुरु उनके सलून का उद्घाटन करने पहुंची थी। सलून के उद्घाटन करने पर जान्हवी को 18 लाख रुपये दिए गए थे।


 
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar cheated actress Sara Ali Khan Bhumi Pednekar and gave 18 lakh to Janhvi Kapoor
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : instagram

श्रीलंकन एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपनी तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अभी कुछ समय पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वापसी की है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें ब्लैक ड्रेस में वह हॉट और सेक्सी लग रहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed