सब्सक्राइब करें

चार्जशीट में खुलासा: प्राइवेट जेट, हेलीकॉप्टर, लग्जरी कार और हीरों का हार, जानें जैकलीन को क्या-क्या तोहफे मिले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 01 May 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar Gifts Actress Jacqueline Fernandez Cat of Rs 9 Lakhs, Horses, and More
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की। पूछताछ में अभिनेत्री ने बताया था कि उन्हें कॉनमैन सुकेश से कई उपहार मिले। इसके साथ ही सुकेश मे निजी जेट किराए पर लिया था और साथ ही उनके लिए एक हेलीकॉप्टर का सवारी भी बुक की थी।
Trending Videos
Sukesh Chandrashekhar Gifts Actress Jacqueline Fernandez Cat of Rs 9 Lakhs, Horses, and More
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

ईडी की चार्टशीट से खुलासा हुआ है कि जैकलीन फर्नांडिस से सुकेश चंद्रशेखर ने दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 के दौरान उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन अभिनेत्री ने उसकी कॉल का जवाब नहीं दिया था। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालय के किसी व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था और उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से संपर्क करने के लिए कहा था, जिन्हें वह शेखर रत्न वेला के नाम से जानती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar Gifts Actress Jacqueline Fernandez Cat of Rs 9 Lakhs, Horses, and More
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : इंस्टाग्राम

खुद को बताया था सन टीवी का मालिक
अभिनेत्री ने आगे बताया कि उन्होंने सुकेश से संपर्क किया, तो उन्होंने अपने परिवार के साथ ही अपनी पहचान सन टीवी के मालिक के रूप में दी। उन्होंने यह भी कहा कि वह जयललिता के राजनीतिक परिवार से हैं और वे चेन्नई से हैं। जैकलीन ने बताया, सुकेश ने कहा था कि वह मेरे बहुत बड़े प्रशंसक हैं, और मुझे दक्षिण में फिल्में करनी चाहिए और सन टीवी के रूप में उनके पास कई परियोजनाएं हैं। उस समय से ही दोनों संपर्क में आए थे।

Sukesh Chandrashekhar Gifts Actress Jacqueline Fernandez Cat of Rs 9 Lakhs, Horses, and More
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

महंगे ब्रांड्स के दिए गिफ्ट
जब ईडी ने उनसे सुकेश चंद्रशेखर से कोई उपहार मिलने के बारे में पूछा, तो जैकलीन फर्नांडिस ने एजेंसी को बताया कि उन्हें एक लिमिटेड एडिशन का परफ्यूम मिला है। इसके अलावा हर हफ्ते वीन एल्कलाइन पानी की बोतलें। हर दूसरे दिन फूल, अलग-अलग जगहों से चॉकलेट। गुच्ची, शनेल से तीन डिजाइनर बैग, गुच्ची के दो जिम वेयर, लूई वीटॉन के जूते, दो डायमेंड इयररिंग, मल्टी कलर स्टोन के दो ब्रेसलेट और हेमीज ब्रेसलेट मिला था। इसके अलावा नौ-नौ लाख की तीन बिल्लियां और अरबी घोड़ा भी दिया था, जिसकी कीमत 52 लाख रुपये थी।  

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar Gifts Actress Jacqueline Fernandez Cat of Rs 9 Lakhs, Horses, and More
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

मिनी कूपर कार भी दी
जैकलीन ने बताया कि सुकेश की ओर से उन्हें एक मिनी कूपर भी मिला था, लेकिन इस कुछ समय बाद उसने वापस ले लिया था। मिनी कूपर कार के बारे में पूछे जाने पर जैकलीन ने कहा, मैंने ही उससे कार को वापस लेने के लिए कहा था, क्योंकि मैं उसे स्वीकार नहीं करना चाहती थी। उसके मना करने पर मैंने कार को अपने दोस्त के घर पार्क किया और चाबी गार्ड को दे दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed