फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sultan Of Delhi: मौनी रॉय और ताहिर पर लगे ये संगीन आरोप, ट्रेलर लॉन्च पर मिलन लूथरिया ने फोड़ा सेलेब्रिटी बम

Fri, 22 Sep 2023 05:38 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 22 Sep 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Sultan Of Delhi trailer launch tahir raj bhasin mouni roy starrer web series read here in detail
मौनी रॉय और ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा में 'कच्चे धागे', 'डर्टी पिक्चर' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी चर्चित फिल्में निर्देशित कर चुके मिलन लूथरिया ने यहां मुंबई में शुक्रवार को सेलेब्रिटी बम फोड़कर सबको हैरान कर दिया। मिलन लूथरिया का हिंदी सिनेमा में काफी सम्मान रहा है। लेकिन, ओटीटी पर आने की उनकी कोशिश ने उन्हें पहले ही प्रयास में दुखी कर दिया। मिलन ने अपनी पहली वेब सीरीज के लॉन्च पर उनके सबके नाम गिनाए जिन्होंने इस सीरीज की शूटिंग के दौरान उन्हें तकलीफ पहुंचाई। इनमें अभिनेत्री मौनी रॉय और अभिनेता ताहिर राज भसीन का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा।

 
Sultan Of Delhi trailer launch tahir raj bhasin mouni roy starrer web series read here in detail
सुल्तान ऑफ दिल्ली ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक मिलन लूथरिया वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू कर रहे हैं। शुक्रवार को मुंबई में इस सीरीज का ट्रेलर लांच सुबह 10.30 बजे रखा गया था। लेकिन, ट्रेलर लांच काफी देर से करीब पौने एक बजे के आस पास शुरू हुआ। इस मौके पर जब निर्देशक मिलन लुथरिया से ओटीटी डेब्यू को लेकर सवाल हुए तो उन्होंने दिल खोलकर जवाब दिए। उन्होंने बताया कि किस तरह से सीरीज में काम करने वाले कलाकारों की वजह से उन्हें परेशानी हुई।
 
Sultan Of Delhi trailer launch tahir raj bhasin mouni roy starrer web series read here in detail
सुल्तान ऑफ दिल्ली ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' के निर्देशक मिलन लूथरिया ने कहा कि अगली बार जब कोई वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे तो इन सब बातों का ध्यान रखेंगे। और, कोशिश करेंगे कि उनसे जो गलतियां इस सीरीज के दौरान हुई वे आगे न हों। जब ट्रेलर लांच के दौरान मिलन लूथरिया ने एक-एक कलाकार का नाम लेकर उनकी वजह से हुई परेशानी का खुलासा किया तो सभी कलाकार सन्न रह गए। किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि मिलन लूथरिया सार्वजनिक मंच पर इस तरह से एक -एक का नाम लेकर उनके साथ हुई परेशानियों का खुलासा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sultan Of Delhi trailer launch tahir raj bhasin mouni roy starrer web series read here in detail
सुल्तान ऑफ दिल्ली ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक मिलन लुथरिया ने ओटीटी प्लेटफार्म पर अपने डेब्यू को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'कहना तो यही चाहिए था कि बहुत मजा आया लेकिन सीरीज के कलाकारों ने बहुत तंग किया। मौनी रॉय सेट पर तीन घंटे लेट आती थी। ताहिर राज भसीन ढाई घंटे लेट आते थे। अंजुम शर्मा की ऐसी डिमांड रहती थी कि उन्हें सफेद रंग की ही वैनिटी वैन चाहिए, तभी शूटिंग पर आएंगे। वहीं, हरलीन सेठी को जितना डायलॉग बोलने के लिए मिलता था, उससे चार लाइन ज्यादा ही बोल जाती थी। और, मेहरीन पीरजादा  की ऐसी आदत थी कि सब कुछ ठीक चल रहा होता था फिर भी बिना कुछ पूछे मानती ही नहीं थी। अगली बार ओटीटी के लिए सीरीज करूंगा तो इन सब बातों का ध्यान रखूंगा।'

विज्ञापन
Sultan Of Delhi trailer launch tahir raj bhasin mouni roy starrer web series read here in detail
सुल्तान ऑफ दिल्ली ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' की कहानी 1960 के दशक की है। यह सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली: अरनब रे' की किताब पर आधारित है। इस सीरीज में सत्ता की भूख के लिए होने वाली लड़ाई को दिखाया गया है। भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद जब लोग भारत आए और पहली पीढ़ी बड़ी हुई तो उनके पास अपने पुरखों की पैतृक संपत्ति नहीं थी। किस तरह से अपनी जमीन वह यहां तैयार करते हैं? सीरीज की कहानी इसी विषय पर है। वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' 13 अक्टूबर से डिज्नी  प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगी।

यह भी पढ़ें-  Kajol: 'हेलीकॉप्टर ईला' में दानिश देवगन के साथ ऐसा था काजोल का व्यवहार, भतीजे ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed