फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'फिल्म को प्यार देने के लिए धन्यवाद', न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर जवान का प्रोमो देख गदगद हुए किंग खान

Fri, 22 Sep 2023 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 22 Sep 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan responds seeing Jawan promo on New York Times Square says Love to everyone that made this
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर शाहरुख खान स्टारर जवान का प्रोमो दिखाया गया था, जिसे देख किंग खान गदगद हो गए हैं और उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।

Shah Rukh Khan responds seeing Jawan promo on New York Times Square says Love to everyone that made this
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और जवान की पूरी टीम फिलहाल 'जवान' की भारी सफलता का आनंद ले रही है। हाल ही में, इसका प्रोमो न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित किया गया था, जिसपर आमतौर पर काफी कम फिल्में ही प्रदर्शित की जाती हैं। शाहरुख के एक फैन ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

South Films: इन साउथ फिल्मों का हिंदी दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में प्रभास की दो मूवीज भी शामिल

Shah Rukh Khan responds seeing Jawan promo on New York Times Square says Love to everyone that made this
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रोमो दिखाया जा रहा है। शाहरुख ने इस वीडियो का जवाब देते हुए लिखा,"धन्यवाद। यह अद्भुत है। आशा है कि टाइम्स स्क्वायर ने जो देखा उसका आनंद लिया होगा। उन सभी को प्यार जिन्होंने ऐसा किया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan responds seeing Jawan promo on New York Times Square says Love to everyone that made this
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इससे पहले भी किंग खान ने एक प्रशंसक का वीडियो देखने के बाद एक इमोशनल ट्वीट लिखा था, जो वेंटिलेटर पर होने के बावजूद जवान को सिनेमाघरों में देखने आया था। किंग खान ने फैन का धन्यवाद करते हुए उस पर प्यार बरसाया था। फैंस ने भी किंग खान के इस व्यवहार की जमकर तारीफ की थी।

South Films: इन साउथ फिल्मों का हिंदी दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में प्रभास की दो मूवीज भी शामिल

विज्ञापन
Shah Rukh Khan responds seeing Jawan promo on New York Times Square says Love to everyone that made this
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। जवान का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed