{"_id":"6638616e32cc6439fb04e818","slug":"sunday-box-office-collection-bade-miyan-chote-miyan-ruslaan-maidaan-total-earnings-and-occupancy-2024-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunday Box Office: 'रुसलान' का हुआ बंटाधार, 'मैदान' की कमाई में सुधार, जानें 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunday Box Office: 'रुसलान' का हुआ बंटाधार, 'मैदान' की कमाई में सुधार, जानें 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 06 May 2024 10:27 AM IST
सार
आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म रिलीज के कुछ दिन बाद ही फ्लॉप की कगार पर पहुंच गई है। वहीं, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' भी दर्शकों उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मैदान, रुसलान, बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में इन दिनों बहुत सी फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। हालांकि, ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। हाल ही में रिलीज हुई आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म रिलीज के कुछ दिन बाद ही फ्लॉप की कगार पर पहुंच गई है। वहीं, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' भी दर्शकों उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी हैं। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा...
2 of 5
'रुसलान' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रुसलान
आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' बॉक्स ऑफिस पर आते ही पस्त हो गई है। ये फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल दिखाने में असफल रही है। आयुष शर्मा को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मगर फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला है। पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। अब तो फिल्म को दर्शन मिलना भी मुश्किल हो गए हैं।
करण एल भूटानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहले दिन से ही प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही फिल्म की हालत खस्ता हो गई है। नौवें दिन फिल्म ने एक लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दसवें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म दर्शक बटोरने में फेल हो गई है। फिल्म ने 10वें दिन बिल्कुल कमाई नहीं की है। 'रुसलान' का 10 दिनों का कलेक्शन चार करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'
- फोटो : इंस्टाग्राम
बड़े मियां छोटे मियां
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का भी बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी है। शनिवार यानी 24वें दिन फिल्म ने 4 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, 25वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। रविवार को फिल्म ने 70 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इस फिल्म ने अब तक 63.75 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
मैदान
अजय देवगन की फिल्म मैदान से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। मगर रिलीज के इतने दिनों बाद भी ये फिल्म 50 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है। फिल्म बेहद ही सुस्त चाल चल रही है। रविवार को फिल्म की कमाई में सुधार आया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 25वें दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 48.40 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।