फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office: 'आर्टिकल 370' ने तीसरे दिन की बंपर कमाई, जानें विद्युत की 'क्रैक' समेत अन्य फिल्मों का हाल

Mon, 26 Feb 2024 09:35 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 26 Feb 2024 09:35 AM IST
सार

इस शुक्रवार यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल की 'क्रैक' ने भी दस्तक दी है। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। तो आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा...
 

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Article 370 Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, क्रैक, आर्टिकल 370 - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों कई फिल्मों से सिनेमाघर गुलजार है। इस महीने कई मशहूर सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में लोगों के मनोरंजन के लिए प्रदर्शित हो रही हैं। एक तरफ जनवरी में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की 'फाइटर' अभी तक टिकी हुई है। वहीं, 9 फरवरी को रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। वहीं, इस शुक्रवार यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल की 'क्रैक' ने भी दस्तक दी है। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। तो आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा...

Sunday Box Office Collection Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Article 370 Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter
आर्टिकल 370 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्टिकल 370

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। साथ ही फिल्म में यामी के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज हुई है। पहले रविवार को 'आर्टिकल 370' ने की बंपर कमाई की है। तीसरे दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही तीन दिन में फिल्म ने 22.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

Sunday Box Office Collection Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Article 370 Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रैक जीतेगा तो जिएगा

बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विद्युत के साथ अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही भी एक्शन अवतार में नजर आए हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। 'क्रैक' ने ओपनिंग डे पर 4.25 करोड़ कमाए थे। इस बाद इसकी कमाई में और भी गिरावट देखने को मिली है। तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 'क्रैक' ने 2.40 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 8.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।  

Kenneth Mitchell: कैप्टन मार्वल के लिए मशहूर अभिनेता केनेथ मिशेल का निधन, 49 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Article 370 Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को शुरुआत से ही काफी पसंद आ रही है। दर्शकों को फिल्म में शाहिद-कृति की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहली बार दोनों सितारे साथ में बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आए हैं। फिल्म में एक वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रोबोट की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है। इसकी कमाई की बात करें तो, फिल्म ने 17वें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक फिल्म ने 73.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है।  

विज्ञापन
Sunday Box Office Collection Crakk Jeetegaa Toh Jiyegaa Article 370 Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
फाइटर

ऋतिक रोशन, दीपिका पादिकोण और अनिल कपूर स्टारर 'फाइटर' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म कमाई के मामले में धीमी चाल चल रही है। ऋतिक और दीपिका इस फिल्म में पहली साथ में पर्दे पर रोमांस करते नजर आए हैं। दोनों का साथ में स्क्रीन पर आना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। 'फाइटर' ने 32वें दिन 75 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 211.15 करोड़ रुपये हो गया है।  

South Movies: साउथ की ये आठ बहुप्रतीक्षित फिल्में मचाएंगी धमाल, लिस्ट में रजनीकांत से कमल हासन की फिल्म शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed