फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: किसान आंदोलन पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सभी को अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार, लेकिन...

Mon, 26 Feb 2024 08:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Feb 2024 08:58 AM IST
विज्ञापन
kaagaz 2 actor Anupam kher on farmers protest said Actors and entertainers are not supposed to be crusaders
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। अभिनय के अलावा वे अन्य मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं। वे जल्द ही फिल्म कागज 2 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक बातचीत के दौरान उन्होंने किसान आंदोलन पर भी अपने विचार साझा किए। 


Janhvi Kapoor Workfront: जान्हवी कपूर करेंगी डबल धमाल, बॉलीवुड सहित साउथ में भी दिखाएंगी अभिनय का कमाल

kaagaz 2 actor Anupam kher on farmers protest said Actors and entertainers are not supposed to be crusaders
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत क्षमता से विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया है, लेकिन उनका मानना है कि कलाकारों को कार्यकर्ता के रूप में काम नहीं करना चाहिए। अभिनेता की फिल्म कागज 2 प्रदर्शनों और रैलियों का नकारात्मक प्रभाव के विषय पर आधारित है। वीके प्रकाश के निर्देशन में बनी यह फिल्म विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के कारण आम व्यक्तियों को होने वाली परेशानियों के बारे में है। 

kaagaz 2 actor Anupam kher on farmers protest said Actors and entertainers are not supposed to be crusaders
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम ने कहा, “अभिनेताओं और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को योद्धा नहीं माना जाता है। मैंने व्यक्तिगत तौर पर हर उस चीज के बारे में आवाज उठाई है, जिसने मुझे परेशान किया है और उसके परिणाम भी भुगते हैं। इसकी वजह से मैं कई लोगों के बीच अलोकप्रिय भी हो गया, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दिन के अंत में में मैं अपने विचारों के साथ शांति से सोता हूं।" अभिनेता ने कहा कि मुद्दों को हल करने का आदर्श तरीका बातचीत है। महात्मा गांधी द्वारा किए गए आंदोलन की वजह से हम एक स्वतंत्र देश हैं। हम भारत छोड़ो आंदोलन, असहयोग आंदोलन का परिणाम हैं, लेकिन उस समय सभी देशवासी एक साथ थे, यह सभी के लिए था न कि सिर्फ कुछ लोगों की मदद के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
kaagaz 2 actor Anupam kher on farmers protest said Actors and entertainers are not supposed to be crusaders
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बातचीत में अनुपम किसानों के विरोध प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए कहा कि हर किसी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इसका असर आम लोगों के जीवन पर नहीं पड़ना चाहिए। अभिनेता ने कहा, "हर किसी को घूमने-फिरने की आजादी, अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार है, लेकिन किसी को भी दूसरे लोगों को असुविधा पहुंचाने का कोई हक नहीं है। यह हमारे देश में वर्तमान समय में ऐसा ही हो रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूरे देश का किसान इस विरोध प्रदर्शन से समहत होंगे। किसान अन्नदाता हैं। हमें यह कहकर रक्षात्मक महसूस कराया जाता है कि हम अन्नदाता के बारे में बात कर रहे हैं...मुझे लगता है कि जो कर हम चुकाते हैं वे भी देश की वृद्धि में योगदान दे रहे हैं। मुझे ऐसा लगता है आम लोगों के जीवन को दयनीय बनाना ठीक नहीं है।'' 

विज्ञापन
kaagaz 2 actor Anupam kher on farmers protest said Actors and entertainers are not supposed to be crusaders
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2021 के किसानों के विरोध की बात करते हुए खेर ने लाल किले पर हुई घटना को लेकर भी असंतोष व्यक्त किया। अभिनेता ने कहा कि वह दृश्य मुझे हमेशा परेशान करता रहेगा। जब प्रदर्शनकारी लाल किले पर पहुंचे और उन्होंने हमारे देश का झंडा निकाल लिया और कोई अन्य झंडा लगा दिया। मैं भले ही कुछ लोगों के बीच अलोकप्रिय हो जाऊं, लेकिन मैं ऐसे लोगों के प्रति बिल्कुल भी सहानुभूति नहीं रखूंगा। 
Titeeksha Siddharth: मराठी अभिनेत्री तितीक्षा तावड़े ने दृश्यम 2 के इस अभिनेता से की सगाई, तस्वीरें वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed