जान्हवी कपूर बड़े पर्दे पर छा जाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। अभिनेत्री अलग-अलग किरदारों को निभाकर दर्शकों का दिल जीतने में लगी हुई हैं। सिल्वर स्क्रीन से लेकर ओटीटी तक पर अपने अभिनय का जादू चलाने वालीं जान्हवी जल्द ही साउथ फिल्मों में भी अपना कमाल दिखाने आ रही हैं। अभिनेत्री को आने वाले दिनों में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करते देखा जाएगा। इसके अलावा हसीना की पाइपलाइन में कई बॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं। आइए जान्हवी कपूर की आगामी फिल्मों की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
Janhvi Kapoor Workfront: जान्हवी कपूर करेंगी डबल धमाल, बॉलीवुड सहित साउथ में भी दिखाएंगी अभिनय का कमाल
जान्हवी कपूर आने वाले दिनों में छा जाने को तैयार हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ अभिनेत्री अपने साउथ डेब्यू को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता करण जौहर ने हाल ही में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का एलान किया। इसमें वरुण धवन सनी संस्कारी का रोल प्ले करेंगे और जाह्नवी कपूर तुलसी कुमारी बनेंगी। दर्शकों को फिल्म का टाइटल लुभावना लगा है और अब हर किसी की नजरें इसके टीजर पर टिकी हुई हैं। जानकारी हो कि जान्हवी कपूर और वरुण धवन को इससे पहले फिल्म 'बवाल' में साथ देखा जा चुका है।
जान्हवी कपूर जल्द ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'उलझ' में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने पिछले साल इसकी घोषणा की थी। 'उलझ' एक थ्रिलर फिल्म है। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस मूवी में जान्हवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी हैं।
Titeeksha Siddharth: मराठी अभिनेत्री तितीक्षा तावड़े ने दृश्यम 2 के इस अभिनेता से की सगाई, तस्वीरें वायरल
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' बीते लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चाओं में है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की घोषणा निर्माता करण जौहर ने नवंबर 2021 में की थी, और मई 2022 में इसकी शूटिंग शुरू हुई। यह फिल्म 2021 की हॉरर थ्रिलर 'रूही' के बाद जान्हवी और राजकुमार के दूसरे सहयोग का प्रतीक है।
Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, सिनेमा के एक्शन पर करेंगे बात
जान्हवी कपूर, फिल्म 'देवरा' से तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में सैफ अली खान विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 'देवरा' 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज को 10 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया। 'देवरा' की कहानी कोराताला शिवा ने लिखी है, साथ ही उन्होंने ही इसे निर्देशित भी किया है।
Rakul-Jackky: रकुल-जैकी की शादी में 'बड़े मियां छोटे मियां' ने जमकर मचाया था धमाल, वीडियो हुआ वायरल