बॉक्स ऑफिस पर लगी सभी फिल्मों की रफ्तार मानों जैसे थम सी गई है। लेकिन कम चर्चित स्टार कास्ट से सजी फिल्म '12वीं फेल' रिलीज के इतने दिनों के बाद भी लोगों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो रही है। एक-दो फिल्मों को छोड़कर सबकी हालत खस्ता होती हुई नजर आ रही है। कुछ फिल्में बस अपना बस्ता बंद करने में लगी हुई है क्योंकि इन फिल्मों की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। दिवाली की तैयारियों में लगे लोग बॉक्स ऑफिस का रुख कम कर रहे हैं। ऐसे में टिकट खिड़की पर मंदी छाई हुई है। यही कारण है कि फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। नतीजतन, सिर्फ '12वीं फेल' की कमाई में शनिवार को बढ़त देखी गई। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन...
Sunday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर '12वीं फेल' की धुआंधार कमाई जारी, औंधे मुंह गिरी 'लियो', जानें फिल्मों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं फेल
सबसे पहले बात करते हैं विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल'की। सभी से सकारात्मक रिव्यू पाने वाली '12वीं फेल' बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों के मुकाबले के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है। शुरुआत में फिल्म की रफ्तार धीमी जरूर थी है, लेकिन यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 16वें दिन शनिवार को दो करोड़ पांच लाख का कलेक्शन किया। जिसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 30.55 करोड़ हो गई है।
लियो
दलपति विजय की फिल्म 'लियो' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया था। हालांकि, 24 दिन बीत जाने के बाद अब फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने 24वें दिन शनिवार को 90 लाख का कारोबार किया है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो लोकेश कनराज और विजय की फिल्म ने 24 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 336.53 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इस साल बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही अभिनेत्री कंगना रानौत की फिल्म 'तेजस' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही खराब प्रदर्शन किया है। भारतीय वायु सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म से कंगना के साथ ही लोगों को भी काफी उम्मीदें थी, लेकिन 'तेजस' उन पर खरा उतरने में नाकाम रही है। फिल्म अच्छा खासे प्रचार-प्रसार के बाद भी दर्शकों के लिए तरस रही है। 'तेजस' की कमाई चौथे दिन से ही लाखों में पहुंच गई थी। कंगना रणौत की 'तेजस' टिकट खिड़की पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में भी विफल रही है। शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने 16वें दिन 6.2 करोड़ की कमाई की है। बता दें की यह फिल्म 27 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
आंख मिचौली
परेश रावल और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'आंख मिचोली' का बॉक्स ऑफिस पर शुरू से ही हालत खस्ता रही है। फिल्म 'आंख मिचोली' को रिलीज हुए नौ दिन पूरे हो गए हैं। नौ दिनों में ही फिल्म ने अपना बोरिया बिस्तरा समेटते हुए नजर आ रही है। मल्टी स्टारर फिल्म अपने नाम की तरह ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में आंख मिचोली खेलती नजर आई। तमाम सितारे दर्शकों को लुभाने में नाकामयाब रहे। शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने शनिवार को 9.73 करोड़ का ही कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में लगा सितारों का मेला, तमन्ना भाटिया-राशा थडानी पर टिकीं सबकी निगाहें