वीकएंड को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई के लिहाज से बेहतर माना जाता है। नए साल के आगाज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल भी देखने को मिली। साल के पहले दिन रणवीर सिंह की 'सर्कस' का प्रदर्शन कुछ बेहतर हुआ, तो 'दृश्यम 2' अभी भी रेस में बनी हुई है। वहीं, 'अवतार 2' के आसपास भी कोई फिल्म नहीं पहुंच सकी है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार के बॉक्स ऑफिस का हाल...
Box Office Report: साल के पहले दिन भी ‘अवतार 2’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘सर्कस’-‘दृश्यम 2’ का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवतार 2
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' का जलवा साल के पहले दिन भी देखने को मिला। रिलीज के बाद से ही 'अवतार 2' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और अब तीसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी कोई फिल्म इसे टक्कर नहीं दे पा रही है। शनिवार को फिल्म ने 4.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो अब रविवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इसकी कमाई 16.50 करोड़ रही है। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 333.25 करोड़ रुपये हो गया है।
Gippy Grewal: सुपरस्टार बनने से पहले गाड़ियां धोते थे गिप्पी ग्रेवाल, संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम
सर्कस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सर्कस' को दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा डबल रोल में नजर आए हैं, लेकिन यह दर्शकों को थिएटर तक लाने में कामयाब नहीं रही। हालांकि 'सर्कस' को न्यू ईयर की छुट्टी का कुछ फायदा मिला है। फिल्म ने शनिवार को 1.55 करोड़ कमाए थे, तो रविवार को इसने 2.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब 'सर्कस' की कुल कमाई 35 करोड़ हो गई है।
Movie Release This Week: इस हफ्ते आठ फिल्में होंगी रिलीज, कन्नड़ ने मारा मैदान
दृश्यम 2
अजय देवगन की 'दृश्यम 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म को समीक्षकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिला है। ऐसे में फिल्म अपनी रिलीज के छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म ने शनिवार को 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया, तो रविवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इसने 1.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब फिल्म की कुल कमाई 234.60 करोड़ रुपये हो गई है।
Manav Vij Birthday: डॉक्टरी छोड़ मानव ने अभिनय की दुनिया में जमाया सिक्का, इन फिल्मों से मिली पहचान
वेड
रितेश देशमुख और जेनेलिया स्टारर 'वेड' मराठी फिल्म है। इस फिल्म से रितेश ने निर्देशक के तौर पर मराठी सिनेमा में कदम रखा है। फिल्म इसी शुक्रवार यानी 30 दिसंबर को रिलीज हुई थी। वहीं, शुक्रवार को इसने 2.30 करोड़ रुपये कमाए, तो शनिवार को इसकी कमाई 3.20 करोड़ रही। रविवार को आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 10.40 करोड़ हो गया है।
Alia Bhatt: करियर के पीक पर आलिया भट्ट ने की शादी और बच्चा, फैसले को यूं ठहराया सही