जुलाई के आखिरी वीकएंड पर हमें बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण फिल्मों के साथ हिंदी फिल्मों की भिड़ंत देखने को मिली। जी हां, शुक्रवार को रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि किच्चा सुदीप की इस फिल्म को खुद सलमान खान ने हिंदी बेल्ट में प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस साउथ बनाम बॉलीवुड की लड़ाई में इस बार फिर किस फिल्म ने बाजी मारी है। पढ़िए हमारी रिपोर्ट...
Sunday Box Office Report: 'विक्रांत रोणा' या 'एक विलेन रिटर्न्स', किसने मारी बाजी, कौन किस पर भारी? पढ़िए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विलेन रिटर्न्स
नकारात्मक समीक्षा प्राप्त करने के बावजूद, 'एक विलेन रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रही है। जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया अभिनीत फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7.05 करोड़ रुपये और शनिवार को 7.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं रविवार को मोहित सूरी की फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 22.87 करोड़ रुपये हो गया है।
| डे | कलेक्शन |
| पहला दिन | 7.05 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 7.47 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 8.35 करोड़ रुपये |
| कुल | 22.87 करोड़ रुपये |
विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप की फिल्म ने पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर असाधारण कारोबार कर लिया। फिल्म ने शुरूआती दौर में ही बॉलीवुड की कई फिल्मों के कुल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। साउथ स्टार की पावर लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में एक बार फिर कामयाब होती दिख रही है। यही कारण है कि रविवार को फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वैश्विक स्तर पर 2,500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ('शमशेरा' के मामले में 5,250 की तुलना में), किच्चा सुदीप स्टारर ने चार दिनों के भीतर 53.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
| डे | कलेक्शन |
| पहला दिन | 19.6 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 8.3 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 11.4 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 14.00 करोड़ रुपये |
| कुल | 53.30 करोड़ रुपये |
रामराव ऑन ड्यूटी
'रामराव ऑन ड्यूटी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। एक तरफ साउथ स्टार रवि तेजा ने इस फिल्म का निर्माण किया। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्यांशा कौशिक ने अभिनय किया है। 29 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने दो दिनों में टॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
जुग जुग जियो
वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर की फिल्म ने अब तक 84.96 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यदि इस साल रिलीज हुई नॉन-डब्ड फिल्मों की बात करें तो 'जुग जुग जियो' छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि नई रिलीज के बावजूद फिल्म 'जुग जुग जियो' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करते रहेगी और जल्द ही 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी।