फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunday Box Office Report: तीसरे रविवार 'एनिमल' ने मारी ऊंची छलांग, 'सैम बहादुर' भी हुई मालामाल

Mon, 18 Dec 2023 08:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Dec 2023 08:20 AM IST
विज्ञापन
Sunday Box Office Report: Ranbir Kapoor movie Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Collection Day 17 Details
एनिमल-सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' का दबदबा है। रिलीज के तीसरे सप्ताह भी दर्शकों के बीच दोनों हिंदी फिल्मों का उत्साह बरकरार है। फिल्मों की कमाई इस बात की गवाही दे रही हैं। बता दें कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर', दोनों फिल्में इसी महीने पहली दिसंबर को रिलीज हुई हैं। सप्ताहांत में एक बार फिर इनके कारोबार में तगड़ा उछाल दर्ज हुआ है। 17वें दिन किसने कितने नोट छापे, आइए जानते हैं...

Sunday Box Office Report: Ranbir Kapoor movie Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Collection Day 17 Details
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की 'एनिमल' 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और हर दिन कमाई के मामले में कमाल कर रही है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना फिल्म में लीड रोल में हैं। वहीं, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी ने भी अहम रोल अदा किए हैं। रिलीज के पहले दिन से ही ये फिल्म नए कीर्तिमान रच रही है। पहले हफ्ते में फिल्म 'एनिमल' 337.58 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही थी। 

Sunday Box Office Report: Ranbir Kapoor movie Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Collection Day 17 Details
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज के दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 139.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया और अब तीसरे हफ्ते में भी इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। वीकएंड में एक बार फिर इसके कलेक्शन में अच्छी-खासी बढ़त दर्ज हुई है। शनिवार को एनिमल ने 12.8 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, रविवार को इसमें और ज्यादा इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक तीसरे रविवार (17वें दिन) एनिमल ने 15 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 512.94 करोड़ रुपये हो गया है।
Monday Flashback: जब शरत सक्सेना के पास आया प्राण का फोन, पुरस्कारों के सवाल का जवाब पढ़ आखें भर आएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Report: Ranbir Kapoor movie Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Collection Day 17 Details
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

मेघला गुलजार के निर्देशन में बनी विक्की कौशल की सैम बहादुर भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। देश के पहले फील्ड मार्शन सैम मानेकशॉ पर आधारित इस फिल्म में विक्की की अदाकारी की हर तरफ तारीफ हो रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 38.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने 25.8 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे हफ्ते भी फिल्म का उम्दा प्रदर्शन जारी है।
Mahesh Babu: इस खास दिन आएगा गुंटूर करम का ट्रेलर, फिल्म की रिलीज डेट भी आई सामने

विज्ञापन
Sunday Box Office Report: Ranbir Kapoor movie Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Collection Day 17 Details
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

आंकड़ों के मुताबिक सैम बहादुर ने शनिवार को 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके मुकाबले तीसरे रविवार यानी 17वें दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे रविवार 'सैम बहादुर' ने 5.50 करोड़ रुपये कमाए। इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 76.85 करोड़ हो चला है। बता दें कि विक्की कौशल इससे पहले फिल्म 'राजी' में भी मेघना गुलजार के साथ काम कर चुके हैं।
Kho Gaye Hum Kahan: फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं नव्या नवेली, सिद्धांत संग अफेयर की खबरों ने पकड़ा तूल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed