सब्सक्राइब करें

Box Office Report: तीसरे रविवार सिल्वर स्क्रीन पर हीरे सा चमका 'पठान', विजय की 'वारिसु' ने भी दिखाया कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 13 Feb 2023 07:38 AM IST
विज्ञापन
Sunday box office report shahrukh khan pathaan thalapathi vijay varisu collection day 33
पठान, वारिसु - फोटो : social media

बीते काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर दो ही फिल्मों का राज देखने को मिल रहा है। इनमें से जहां एक फिल्म बॉलीवुड के सुपरस्टार किंग खान की है, वहीं दूसरी साउथ सिनेमा पर राज करने वाले अभिनेता थलापति विजय की है। 'पठान' के आने के बाद टिकट खिड़की का मौसम बिल्कुल बदल गया है। दर्शकों को शाहरुख खान की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि 'पठान' हर रोज नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो रही है। वीक डेज में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही 'पठान' के केलक्शन में रविवार को जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ 'वारिसु' की कमाई लाखों में ही बनी हुई है। आइए जानते हैं रविवार को किसने की कितनी कमाई... 

Trending Videos
Sunday box office report shahrukh khan pathaan thalapathi vijay varisu collection day 33
फिल्म पठान - फोटो : social media

पठान
शाहरुख खान को एक्शन अवतार में देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इसी का नतीजा है कि फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड्स कायम कर रही है। रॉकी भाई को धूल चटाने के बाद 'पठान', 'बाहुबली 2' के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। हर दिन फिल्म तेजी से 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के पीछे भाग रही है। फिल्म के तीसरे रविवार के आंकड़े भी आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 19वें दिन जबर्दस्त उछाल के साथ 13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 489.05 करोड़ पहुंच गया है। 
Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ-कियारा ने मुंबई में दिया ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सामने आईं कपल की खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday box office report shahrukh khan pathaan thalapathi vijay varisu collection day 33
पठान, बाहुबली 2 - फोटो : social media

फिल्म की कमाई में आए उछाल और लोगों के दिलों में अभी तक बने बज को देखकर उम्मीद की जा रही है 'पठान' जल्द ही 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर देगी।

 
दिन/ हफ्ते कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 364.15
10वां दिन 14
11वां दिन 23.25
12वां दिन 28.5
13वां दिन 8.55
14वां दिन  7.75
15वां दिन 6.75
16वां दिन  5.95
17वां दिन 5.9
18वां दिन 11.25
19वां दिन 13.00
कुल कलेक्शन 489.05
Sunday box office report shahrukh khan pathaan thalapathi vijay varisu collection day 33
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया
वारिसु
साउथ के मशहूर एक्शन हीरो थलापति विजय की फिल्म 'वारिसु' सिल्वर स्क्रीन पर अभी भी टिकी हुई है। जहां 'वारिसु' के साथ ही रिलीज हुई अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' का खेल बॉक्स ऑफिस पर खत्म हो चुका है, वहीं विजय की फिल्म की पकड़ अब भी सिनेमाघरों में बरकरार है। रिलीज के 33वें दिन फिल्म के कलेक्शन में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 33वें दिन (पांचवे रविवार) को फिल्म ने 48 लाख का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 176.66 करोड़ रुपये हो गया है।
Kangana Ranaut: 'ये उत्साहित करने वाला है', साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका की तारीफ पर कंगना रनौत ने कह दी बड़ी बात
 
विज्ञापन
Sunday box office report shahrukh khan pathaan thalapathi vijay varisu collection day 33
विजय थलपति की फिल्म वारिसु - फोटो : social media
दिन/ हफ्ते  कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता  132.3  
दूसरा हफ्ता 29.3
तीसरा हफ्ता 9.76
चौथा हफ्ता 4.15
31वां दिन 24 लाख
32वां दिन 43 लाख
33वां दिन 48 लाख
कुल कलेक्शन  176.66
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed