{"_id":"5b6d61d54f1c1b6e118b855e","slug":"suniel-shetty-birthday-special-love-story-with-mana-shetty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शॉप में हुई पहली मुलाकात में माना को दिल दे बैठे थे सुनील शेट्टी, शादी के लिए करना पड़ा 9 साल इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शॉप में हुई पहली मुलाकात में माना को दिल दे बैठे थे सुनील शेट्टी, शादी के लिए करना पड़ा 9 साल इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा की पहली नजर में ही प्यार हो गया था। यही पहली नजर का प्यार बॉलीवुड के एक्शन हीरो सुनील शेट्टी को भी माना से हो गया था। सुनील शेट्टी ने फिल्मी सफर की शुरुआत करने से पहले ही माना को दिल हार बैठे थे। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी को 27 साल हो चुके हैं लेकिन दोनों के बीच रिश्ता आज भी ऐसा है जैसे मानों हाल ही में यह दोनों कपल शादी के रिश्ते में बंधे हो। सुनील शेट्टी 11 अगस्त को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको सुनील और माना की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी ने माना को पहली बार एक पेस्ट्री की दुकान पर देखा था। पेस्ट्री की यह दुकान मुंबई में नेपियन सी रोड पर है जहां पर सुनील अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए आया करते थे। उस वक्त सुनील लंबे बाल रखते थे। दुकान में माना से हुई पहली मुलाकात में ही सुनील उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। माना को पहली बार देखने के बाद सुनील उनके प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि उन्होंने सबसे पहले माना की बहन से बात की।
Suniel Shetty
सुनील चाहते थे कि माना की बहन उनकी मुलाकात या यूं कहे कि सुनील का परिचय माना से खुद करवाए। माना से इस तरह से सुनील की कई मुलाकात होने लगी। सुनील को इस बात का अहसास हो गया था कि माना ही वह है जिसके साथ वह अपनी जिंदगी बिता सकते हैं। सुनील ने अपने कॉमन दोस्त से कहा कि वह एक पार्टी रखे जिसमें माना को भी न्योता भेजे। इस पार्टी के बाद माना सुनील के साथ बाइक राइड पर गईं और तभी उन्हें अहसास हुआ कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty
माना और सुनील शेट्टी दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। माना का पूरा नाम मोनिषा कादरी है। वह पंजाबी और मुस्लिम दोनों ही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जबकि सुनील कर्नाटका के बंत समुदाय से ताल्कुल रखते हैं। ऐसे में माना और सुनील के परिवार वालों को लगा कि इन दोनों की शादी में अलग अलग धर्म का होना दिक्कतें खड़ी कर सकता है। इसी वजह से दोनों को शादी के लिए 9 साल के लंबे वक्त का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Suniel Shetty
9 साल बाद माना और सुनील शेट्टी ने साल 1991 में शादी के बंधन में बंध गए। उस वक्त सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत नहीं की थी। शादी के बाद सुनील शेट्टी ने साल 1992 में 'बलवान' फिल्म से एंट्री की थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट दिव्या भारती मुख्य किरदार में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और रातोंरात सुनील शेट्टी का सितारा बॉक्स ऑफिस पर हमेशा के लिए चमक गया।