फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डांसिंग अंकल के लिए सुनील शेट्टी कर रहे बड़ी प्लानिंग, कॉल करके बुला लिया मुंबई

Tue, 05 Jun 2018 12:42 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty planning something for viral videos dancing uncle
dancig uncle with sunil shetty
एक शादी की पार्टी में डांस करने से काेई व्यक्ति रातों-रात फेमस हो सकता है उसका जीता-जागता उदाहरण बन गए है डांसिग अंकल... जी हां, अब उनसे मुंबई में बैठे बॉलीवुड कलाकार कॉन्टेक्ट कर रहे हैं। ये कहानी है विदिशा के रहने वाले एक प्रोफेसर साहब की...
Suniel Shetty planning something for viral videos dancing uncle
sunil shetty
प्रोफेसर साहब बड़ा खास तौर से गोविंदा के गानों पर शानदार डांस करते हैं। इनका नाम है संजीव श्रीवास्तव। प्रोफेसर का निक नेम है डब्बू। संजीव श्रीवास्तव का डांस वीडियो वायरल हो गया बस फिर क्या था सुनील शेट्टी ने उनके लिए बड़ी प्लानिंग की तैयारी कर ली। संजीव को उन्होंने खुद फोन कर मुंबई बुला लिया। इसके अलावा संजीव को कई डायरेक्टर भी कॉल कर चुके हैं।
Suniel Shetty planning something for viral videos dancing uncle
sanjeev
बता दें संजीव श्रीवास्तव अपने डांस के चलते लोगों के बीच डांसिंग अंकल के नाम से पापुलर हो चुके हैं। जी हां, एक वीडियो ने संजीव की जिंदगी बदल दी।तभी आज उन्हें बॉलीवुड से कॉल करके बुलाया जा रहा है। संजीव ने तो कभी सोचा भी नहीं था कि उनका डांस वीडियो उनकी जिंदगी बदल देगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty planning something for viral videos dancing uncle
sanjeev at vidisha station with wife
यही नहीं संजीव को अब टीवी चैनल्स से भी ऑफर मिल रहे हैं। बता दें भोपाल के भाभा इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने अपने साले की शादी में यह डांस किया था। जहां रिश्तेदारों ने उनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। बस फिर क्या था हर कोई उनका डांस देखकर हैरान था और उनकी तारीफ करने में लगा। वह कहते हैं कि एक वीडियो ने उन्होंने इतना व्यस्त कर दिया है कि उन्हें लगातार फोन कॉल आने लगे। ये बात मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची। उन्होंने भी ट्वीट कर संजीव श्रीवास्तव की तारीफ की।

 
विज्ञापन
Suniel Shetty planning something for viral videos dancing uncle
sanjeev dance
संजीव की मां एक क्लासिकल डांसर रही हैं। कॉलोनी के बच्चे उनसे डांस सीखने आते थे। जब वे छोटे थे, तब वे बच्चों का मजाक उड़ाते थे, लेकिन बाद में खुद भी डांस करने लगे। उन्होंने 1982 से 1998 तक काफी स्टेज प्रोग्राम्स किए लेकिन इसके बाद जॉब और फैमिली प्रॉब्लम्स के कारण उनका डांस कहीं पीछे छूट गया था। लेकिन जब उनका दिल करता है तो डांस करते हैं। ज्यादातर मौके उन्हें रिश्तेदारों की शादी में ही मिलते। इस समय वे भरपूर नाचते थे।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed