{"_id":"584fb5f74f1c1b676f64a459","slug":"suniel-shetty-reacts-on-son-s-affair-with-tania-shroff","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की गर्लफ्रेंड को लेकर सुनील शेट्टी ने कह दी ऐसी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे की गर्लफ्रेंड को लेकर सुनील शेट्टी ने कह दी ऐसी बात
Tue, 13 Dec 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सभी जानते हैं कि एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवु़ड में डेब्यू करने जा रहे हैं लेकिन अपने डेब्यू से ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अहान एक लड़की को डेट कर रहे हैं और दोनों के बारे में तमाम तरह की खबरें लिखी और पढी जा चुकी हैं। इससे अहान के पिता सुनील शेट्टी खुश नहीं लग रहे हैं।
बेटे की गर्लफ्रेंड को लेकर सुनील शेट्टी ने कह दी ऐसी बात...
2 of 5
हाल ही में दिए फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अहान और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर कहा, ' मैं अहान की गर्लफ्रेंड को अच्छी तरह से जानता हूं। अहान एक लड़का है और उसकी गर्लफ्रेंड्स तो होंगी ही। मैंने उससे कहा है कि उस लड़की की इज्जत करना। शायद वो कम वक्त के लिए ही तुम्हारी गर्लफ्रेंड रहे लेकिन उसके बारे में कभी बात मत करना।'
बेटे की गर्लफ्रेंड को लेकर सुनील शेट्टी ने कह दी ऐसी बात...
3 of 5
'उसके अलावा वो लड़की भी किसी की बेटी है। तुम्हारी लाइफ में जितनी भी महिलाएं हैं उनकी ये सोचकर इज्जत करो कि सिर्फ वही एक महिला तुम्हारी जिंदगी में है, वरना ऐसी हाय लगती है आपको कि आप बचा नहीं पाओगे खुद को। इसलिए कुछ भी हो, हर हाल में उस लड़की की इज्जत करना।'
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की गर्लफ्रेंड को लेकर सुनील शेट्टी ने कह दी ऐसी बात...
4 of 5
- फोटो : Twitter
बता दें कि जिस तान्या श्रॉफ को अहान शेट्टी डेट कर रहे हैं वो बिजनेसमेन जयदेव श्रॉफ की बेटी हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं। तान्या अहान और उनकी बहन अथिया दोनों के बेहद करीब हैं। अहान और तान्या बचपन से ही साथ पले-बढे हैं और एक-दूसरे की काफी परवाह करते हैं।
विज्ञापन
बेटे की गर्लफ्रेंड को लेकर सुनील शेट्टी ने कह दी ऐसी बात...
5 of 5
- फोटो : Twitter
वहीं बात करें फिल्मों की तो अहान जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। कुछ दिन पहले ही इसकी घोषणा की गई थी। हालांकि अभी तक ये नहीं बताया गया है कि फिल्म का नाम क्या होगा लेकिन अहान पूरे जी-जान से अपने डेब्यू की तैयारियों में लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।