सुनील दत्त, नरगिस जी दोनों जाने-माने एक्टर्स रहे हैं। बॉलीवुड की चर्चित फिल्मी जोड़ियों का जब भी जिक्र होता है, नरगिस और सुनील दत्त की जोड़ी का नाम जरूर लिया जाता है। सुनील दत्त और नरगिस का प्यार किसी से छिपा नहीं रहा। दोनों की मुलाकात कैसे हुई और कब हुई और फिर कैसे नरगिस सुनील दत्त की जिंदगी का हिस्सा बनीं, इस बारे में काफी कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है।
{"_id":"5db560d98ebc3e0157423ce2","slug":"sunil-dutt-and-nargis-dutt-eternal-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार नरगिस को देख नर्वस हो गए थे सुनील दत्त, कुछ ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार नरगिस को देख नर्वस हो गए थे सुनील दत्त, कुछ ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी
Mon, 28 Oct 2019 12:24 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 28 Oct 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
nargis, sunil dutt
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sunil Dutt, Nargis
- फोटो : social media
दोनों की कहानी शुरू होती है जब सुनील दत्त सीलोन रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया यहीं पर उनकी मुलाकात नरगिस से हुई थी। तब नरगिस बहुत बड़ी एक्ट्रेस थीं। नरगिस इंटरव्यू के लिए नियत समय पर स्टूडियो में पहुंच गईं, लेकिन जब इंटरव्यू शुरू हुआ सुनील उनसे कुछ पूछ ही नहीं पाए। क्योंकि सुनील दत्त उस समय यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि उस जमाने की सबसे बड़ी अदाकारा उनके सामने बैठी है।
सुनील दत्त और नर्गिस
दोनों दूसरी बार 'दो बीघा जमीन' के सेट पर मिले। इसके बाद महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिला। फिल्म सुपरहिट हुई। साथ ही दोनों की प्रेम कहानी भी। दरअसल इसी फिल्म के सेट पर सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था। तब नरगिस राज कपूर के प्यार की गिरफ्त में थीं। लेकिन पहले से शादीशुदा होने के कारण वह नरगिस से शादी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunit Dutt, Nargis
- फोटो : social media
9 साल लंबे रिश्ते के बाद नरगिस को जब ये लगने लगा था कि अब राज उनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे और राज कपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते थे न ही अपने पिता से बगावत कर सकते थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए। इस बीच सुनील दत्त का झुकाव नरगिस की तरफ बढ़ने लगा। एक दिन वो नरगिस को प्रपोज करने से खुद को रोक नहीं पाए। नरगिस को उन्होंने प्रपोज किया और नरगिस ने उसे स्वीकार भी कर लिया। उसके बाद दोनों ने मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली।
विज्ञापन
Sunil Dutt, Sanjay Dutt, Priya Dutt, Nargis
- फोटो : social media
साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया। दोनों की प्रेम कहानी की मिसाल आज भी दी जाती है। नरगिस को कैंसर की बीमारी थी। उनकी पूरी बॉडी में बहुत दर्द रहता था। डॉक्टर्स ने इसीलिए सुनील दत्त को सलाह दी कि वो नरगिस का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दें लेकिन सुनील दत्त ने ऐसा करने से मना कर दिया। वे आखिरी पल तक उनके साथ रहे। लेकिन 3 मई को नरगिस की मौत हो गई। उनके जाने से सुनील दत्त की जिंदगी वीरान हो गई।
ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे से रवि किशन तक, इन भोजपुरी स्टार्स ने दी दिवाली की बधाई
ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे से रवि किशन तक, इन भोजपुरी स्टार्स ने दी दिवाली की बधाई