फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द फैमिली मैन' के कदमों में नारियल रख झुक गए सुनील ग्रोवर, बोले-ये दिखावा नहीं सच्चाई है

Fri, 27 Sep 2019 12:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
sunil grover bow down before manoj bajpai and put coconut in his feet
manoj bajpayee - फोटो : social media
मनोज बाजपेयी की हाल ही में एक वेब सीरीज लॉन्च हुई है, जिसका नाम 'द फैमिली मैन' है । इस वेब सीरीज के लिए मनोज बाजपेयी की बहुत तारीफ हो रही है। हाल ही में मनोज बाजपेयी कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के थिएटर फेस्ट खिड़कियां में शामिल हुए । मनोज यहां अपनी फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के कोस्टार तिगमांशु धूलिया और पीयूष शर्मा के साथ पहुंचे । 
sunil grover bow down before manoj bajpai and put coconut in his feet
sunil grover - फोटो : social media
इस फेस्ट में कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भी मौजूद थे । मनोज बाजपेयी ने फेस्ट में बेहतरीन स्पीच दी, जिससे पूरा हॉल तालियों की गड़गडा़हट से गूंज उठा । इसके बाद सुनील ग्रोवर, मनोज बाजपेयी से इतना प्रभावित हुए कि वो उनके कदमों में झुक गए । सुनील ने मनोज के पैरों पर नारियल रखा । वहीं मनोज बाजपेयी ने सुनील को गले लगा लिया । 
sunil grover bow down before manoj bajpai and put coconut in his feet
manoj bajpai
सुनील ने कहा, 'मनोज बाजपेयी के लिए मेरा ये सम्मान कोई दिखावा नहीं है । मैं सच में उन्हें इतनी इज्जत देता हूं । मैंने इस नारियल को इज्जत में चढ़ाया है । मैं इनका बहुत डाई हार्ड फैन हूं । ये मेरी खुशनसीबी है कि आप पर मुझे नारियल चढ़ाने का मौका मिला ।' इस फेस्ट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil grover bow down before manoj bajpai and put coconut in his feet
sunil grover - फोटो : amar ujala
बता दें कि मनोज बाजपेयी इससे पहले फिल्म 'सोन चिडि़या' में नजर आए थे । वहीं उनकी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' भी हिट रही है । सुनील ग्रोवर की बात करें तो वो आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आए थे । इस फिल्म में सुनील के काम की बहुत तारीफ हुई थी । 
विज्ञापन
sunil grover bow down before manoj bajpai and put coconut in his feet
Sunil Grover with kapil sharma - फोटो : social media
पिछले दिनों सुनील ग्रोवर के कपिल शर्मा शो में लौटने की भी खबर आई थी । बाद में सुनील ने इस पर बयान देते हुए कहा था, 'मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों इस तरह के कयास लगा रहे हैं । मेरे ट्वीट ने ऐसा कुछ भी संकेत नहीं दिया था। इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हां, फैंस ने जरूर मेरे ट्वीट पर ऐसी कुछ बात कही थीं। लेकिन आप कयासों पर खबर नहीं बना सकते हैं। '

The Kapil Sharma Show: पंकज का खुलासा- ब्वॉय्ज हॉस्टल में रख चुके हैं पत्नी, एक बार गए हैं जेल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed