मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी जबरदस्त कॉमिक और सीरियस रोल के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस वीडियो में वह ठेले पर जूस बेचते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने ये वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
Sunil Grover: सड़क किनारे जूस बेचते नजर आए सुनील ग्रोवर, बोले- अपनी डार्लिंग को पिलाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कि कैसे सुनील संतरे को एक हाथ से दूसरे हाथ में फेंक कर कैच कर रहे हैं, उसके बाद वह ठेले के मालिक को संतरे को छिलने का सही तरीका भी समझाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका जूस को गिलास में डालने की अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो को साझा करते हुए सुनील ग्रोवर ने एक खास कैप्शन पर भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'अपनी डार्लिंग को ये जूस पिलाओ।' उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट करके प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि सुनील ग्रोवर ने बीते कुछ वक्त में इस तरह के कई वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं। वीडियो में सुनील कभी ढाबे पर दाल मखनी बनाते तो कभी ठेले पर छोले कुल्चे बेचते नजर आए। दाल मखनी बनाते हुए जो वीडियो सुनील ने शेयर किया था उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- सर्दी के दिनों में ये मेरा ड्रीम प्रोफेशन होता है।
इससे सुनील ग्रोवर ने एक ऐसा ही वीडियो साझा किया था, जिसमें वह छोले कुल्चे बनाते हुए नजर आए थे। उन्होंने वीडियो को साझा करते हुए लिखा था, 'वेलेंटाइन डे पर अपने प्यार को छोले कुल्चे जरुर खिलाओ।' उनकी इस वीडियो पर उनके कई साथी कलाकारों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।