कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर लॉकडाउन में भी फैंस को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सुनील अक्सर अपने मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं जिन्हें देखकर कोई भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाए। अब सुनील ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।
करियर के शुरुआती दिनों में ऐसे दिखते थे सुनील ग्रोवर, शेयर की फोटोशूट की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर तब की है जब सुनील ने अपना करियर शुरू किया था। उस वक्त उन्होंने ये फोटोशूट कराया था। तस्वीर में सुनील काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। चेक शर्ट पहने सुनील कैमरे की ओर देखकर पोज दे रहे हैं।
तस्वीर के साथ सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा- 'शुक्रिया पवन नागपाल। आप बहुत दयालु थे, ये तस्वीर आपने तब खींची थी जब मैं अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की शुरुआत करने वाला था। आपका आभारी रहूंगा।'
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
सुनील की कॉमिक टाइमिंग का हर कोई दीवाना है। पिछले दिनों सुनील का वीडियो काफी वायरल हुआ था जो लॉकडाउन पर था। वीडियो में उन्होंने बताया था कि इन दिनों खाली वक्त में वो क्या-क्या करते हैं।
सुनील ने फोन कान से लगाया हुआ है और अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हैं। उनसे पूछा जाता है कि और आज उन्होंने क्या किया? इस पर वो बताते हैं कि 'सवेरे उठा, फिर एक कप चाय पी। बाथरूम गया फिर एक कप चाय पी। नाश्ते में पोहे खाए, फिर एक कप चाय पी। थोड़ी न्यूज वगैरह देखी, फिर एक कप चाय पी। अब चारों कप धोने हैं बस। धोके फिर एक कप चाय पियूंगा।'
Kya kiya aaj? ?? Music on the talk by @sumitsethiofficial
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on