{"_id":"5c598941bdec224b7a554a01","slug":"sunil-shetty-and-his-wife-mana-shetty-total-wealth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए बॉलीवुड के बड़े रईसों में शामिल इस एक्टर की बीवी से, पति से भी ज्यादा पैसेवाली है ये मोहतरमा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिलिए बॉलीवुड के बड़े रईसों में शामिल इस एक्टर की बीवी से, पति से भी ज्यादा पैसेवाली है ये मोहतरमा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 06 Feb 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mana shetty
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब भी बात बॉलीवुड के सबसे अमीर और दौलतमंद स्टार की होती है तो उसमें सुनील शेट्टी का नाम सबसे ऊपर आता है। सुनील शेट्टी ने वैसे तो फिल्मों में कई बार अमीर बिजनेसमैन का रोल प्ले किया है, लेकिन असल जिंदगी में भी वो बहुत अमीर हैं, लेकिन उनसे भी कहीं ज्यादा अमीर हैं उनकी वाइफ माना शेट्टी।
2 of 5
Suneil and Mana Shetty
- फोटो : file photo
आज माना शेट्टी की अपनी ही एक अलग पहचान और शोहरत है। माना शेट्टी किसी सुपरवूमन से कम नही हैं। एक साथ वो जितने बिजनेस संभाल रही हैं उनके बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। माना शेट्टी ना सिर्फ एक सक्सेसफुल बिजनेसवूमन हैं बल्कि वो एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं।
3 of 5
sunil shetty with wife mana
- फोटो : file photo
माना शेट्टी ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया जिसके अंतर्गत उन्होंने मुंबई में 21 लक्जरी विला बनाए हैं। करीब 6500 स्कवेयर फीट में फेले हर विला में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है।इसके अलावा माना शेट्टी एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं जिसमें डेकोरेशन से लेकर रोजमर्जा की हर लक्जरी चीज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माना शेट्टी
- फोटो : file photo
इसके अलावा माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। फंड जुटाने के लिए समय समय पर वो 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, सुनील शेट्टी सालाना करीब 100 करोड़ की कमाई करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sunil shetty with wife mana
- फोटो : file photo
उनके पास एक से बढ़कर एक फ्लैट, गाड़ियां, कार, बाइक, रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा वो अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। वहीं माना शेट्टी भी कमाई के मामले में अपने पति से दो कदम आगे ही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।