{"_id":"5c4310e9bdec22271f3414a4","slug":"sunil-shetty-to-play-a-warrior-role-in-this-big-budget-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील शेट्टी को मिली अबतक की सबसे बड़े बजट की फिल्म, 'बाहुबली' जैसा होगा ये बड़ा किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील शेट्टी को मिली अबतक की सबसे बड़े बजट की फिल्म, 'बाहुबली' जैसा होगा ये बड़ा किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 19 Jan 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunil shetty
Link Copied
बॉलीवुड में 'अन्ना' के नाम से मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी (sunil shetty) पूरे चार साल बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। खबर है कि सुनील और निर्देशक प्रियदर्शन ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। दस साल बाद सुनील एक बार फिर प्रियदर्शन की फिल्म में बड़ा रोल करते दिखाई देंगे। इससे पहले सुनील ने प्रियदर्शन की फिल्म दे दना दन में अभिनय किया था। इस बार सुनील को नया प्रोजेक्ट मिला है जिसमें वह एक समुद्री योद्धा बनने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
sunil shetty with his wife
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग बीते हफ्ते ही शुरू हो चुकी है। फिल्म का नाम 'मरक्कड़- द लॉयन ऑफ अरेबियन सी' है। सुनील शेट्टी की ये फिल्म हॉलीवुड की 'टॉय' से प्रेरित है। फिल्म के लिए सुनील को तलवारबाजी सीखनी है और कई बड़े-बड़े सीन भी फिल्माने हैं। फिल्म में उनके अलावा प्रभुदेवा और मोहनलाल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले है।
फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। जो सुनील शेट्टी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में दर्शकों को बाहुबली की तरह वीएफएक्स की कलाकारी देखने को मिलेगी। जिसके लिए विदेशी स्टूडियो का बड़ा सहारा लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल में पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दर्शकों तक यह फिल्म साल 2020 तक पहुंचेगी।
4 of 5
सुनील शेट्टी
फिल्म हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म की कहानी नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुनाजी मरक्कड़ चतुर्थ की पर आधारित है। बता दें कि सुनील शेट्टी ने फिल्म बलवान (1992) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें फिल्म वक्त हमारा है, दिलवाले, अंत, मोहरा, गोपी किशन, कृष्णा, बॉर्डर, जज मुजरिम, भाई कहर. धड़कन, हेरा फेरी और दे दना दन जैसी हिट फिल्मों में देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : hindustantimes
फिल्म धड़कन (2000) सुनील शेट्टी के फिल्मी करियर की सबसे सुपरहिट फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजिट निगेटिव किरदार में नजर आए थे। फिल्म में शिल्पा शेट्टी मुख्य अभिनेत्री के किरदार में थी। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे। फिल्म से सुनील शेट्टी को बेस्ट निगेटिव रोल के लिए आईफा और फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X