फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीरप्पन की पत्नी के निशाने पर आए निर्देशक ने चली अगली चाल, मुथुलक्ष्मी की कोशिश शह और मात देने की

Tue, 28 Jul 2020 03:42 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 28 Jul 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Sunil Shetty will see in AMR Ramesh Web series the based on Veerappan encounter
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमिल और कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक और निर्माता एएमआर रमेश अपने निर्देशन और निर्माण में एक वेब सीरीज की रचना करने जा रहे हैं जिसमें एक अहम किरदार निभाने के लिए उन्होंने अभिनेता सुनील शेट्टी को चुना है। इसी के साथ सुनील शेट्टी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह वेब सीरीज दक्षिण भारत के कुख्यात सरगना वीरप्पन के जीवन पर आधारित होगी। इसमें सुनील शेट्टी उस पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगे जिसने वीरप्पन का एनकाउंटर किया था।

Sunil Shetty will see in AMR Ramesh Web series the based on Veerappan encounter
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

एएमआर रमेश ने हाल ही में इस वेब सीरीज की घोषणा की है जिसे वह हिंदी समेत देश की कई प्रमुख भाषाओं में रिलीज करेंगे। खबरें बताती हैं कि वीरप्पन के किरदार के लिए इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता किशोर को चुना गया है। जबकि, वीरप्पन का एनकाउंटर जिस पुलिस अफसर ने किया था, उस पुलिस अफसर की भूमिका सुनील शेट्टी को सौंपी गई है। रमेश में इस सीरीज की पटकथा सुनील को फोन पर ही सुनाई है जिसको सुनने के बाद इससे प्रभावित होकर सुनील ने तुरंत हां कर दी है।

Sunil Shetty will see in AMR Ramesh Web series the based on Veerappan encounter
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के अनुसार सीरीज के बाकी किरदारों को निभाने के लिए फिलहाल तमिल, तेलुगू और मलयालम कलाकारों से बातचीत चल रही है। निर्माता जल्द ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जानकारियों की आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस सीरीज का मुख्य आधार वीरप्पन की जिंदगी और पुलिस के अकाउंट में मारा जाना ही होगा। सुनील शेट्टी लगातार कन्नड़, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा की फिल्में करने में व्यस्त हैं। अंतिम बार उन्हें रजनीकांत की तमिल फिल्म 'दरबार' में बड़े पर्दे पर देखा गया है। भविष्य में वह संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मुंबई सागा' में इमरान हाशमी, जॉन अब्राहिम, जैकी श्रॉफ आदि के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Shetty will see in AMR Ramesh Web series the based on Veerappan encounter
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह पहला मौका नहीं है जब वीरप्पन के जीवन पर आधारित किसी फिल्म या वेब सीरीज को बनाया जा रहा है। इससे पहले भी अलग- अलग भाषाओं में वीरप्पन की जिंदगी पर आधारित फिल्में बन चुकी हैं। वर्ष 2016 में रामगोपाल वर्मा ने कन्नड़ भाषा में एक डॉक्यूड्रामा फिल्म  'किलिंग वीरप्पन' का निर्देशन किया। यह फिल्म वीरप्पन की जिंदगी पर आधारित थी जिसमें संदीप भारद्वाज ने वीरप्पन का और शिवा राजकुमार ने वीरप्पन का एनकाउंटर करने वाले पुलिस वाले का किरदार निभाया है। उसी साल रामगोपाल वर्मा ने एक हिंदी फिल्म भी बनाई जिसका नाम 'वीरप्पन' ही रखा गया। इसमें संदीप भारद्वाज को छोड़कर बाकी के कलाकारों को बदला गया था।

विज्ञापन
Sunil Shetty will see in AMR Ramesh Web series the based on Veerappan encounter
अभिनेता सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

इस नई वेब सीरीज की घोषणा करने वाले एएमआर रमेश भी वर्ष 2013 में 'अट्टहासा' नाम की एक कन्नड़ फिल्म बना चुके हैं। इसी फिल्म को उन्होंने तमिल भाषा में 'वना युद्धम' के नाम से रिलीज किया था। इस फिल्म पर वीरप्पन की पत्नी मुथुलक्ष्मी ने आरोप लगाए थे कि रमेश ने कहानी अपनी तरफ से गढ़ ली है। उसमें बहुत ही सच्चाइयां छुपाई गई हैं। उन्होंने कहा था कि सीधे तौर पर यह फिल्म पुलिस के नजरिए से बनाई गई है। कुछ सालों पहले खुद मुथुलक्ष्मी ने वीरप्पन के जीवन पर एक कहानी लिखी थी जिसमें वह चाहती थीं कि उनका किरदार पर्दे पर कन्नड़ अभिनेत्री पूजा गांधी निभाएं और इस फिल्म को वीरप्पन के नजरिए से ही दिखाया जाएगा।

पढ़ें: शख्स ने अमिताभ बच्चन के लिए कहा- 'आप कोविड से मर जाएं', BIG B ने यूं निकाला गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed