{"_id":"6777a5f2fcc848f2c10b79e3","slug":"sunita-kapoor-opened-up-about-managing-govinda-work-and-fighting-producers-who-delayed-his-payments-2025-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Govinda: काम करवाने के बाद भी गोविंदा को निर्माता नहीं देते थे पैसे, पत्नी सुनीता ने खूब खरी-खोटी सुनाईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Govinda: काम करवाने के बाद भी गोविंदा को निर्माता नहीं देते थे पैसे, पत्नी सुनीता ने खूब खरी-खोटी सुनाईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:25 PM IST
सार
हाल ही में एक साक्षात्कार में, उन्होंने बताया कि कैसे अभिनेता का अक्सर निर्माताओं द्वारा फायदा उठाया जाता था, जो उनके भुगतान में देरी करते थे। हालांकि, सुनीता ने यह भी माना कि गोविंदा ऐसी स्थितियों को संभालने के लिए काफी भोले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा के साथ उनकी पत्नी सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम@govinda_herono1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोविंदा के दुनिया भर में बहुत से प्रशंसक हैं। जहां उनके प्रशंसकों ने उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग के सुपरस्टार में से एक बना दिया है, वहीं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने अपने पति को आज जहां हैं, वहां पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है। इसलिए, जब लोग अभिनेता से काम करवाने के बावजूद उन्हें पैसे नहीं देते थे, तो वह नाराज हो जाती थीं। अब हाल ही में, सुनीता ने इसके बारे में खुलकर बात की है।
2 of 5
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
निर्माता उठाते थे गोविंदा के सीधेपन का फायदा
हाल ही में एक साक्षात्कार में, उन्होंने बताया कि कैसे अभिनेता का अक्सर निर्माताओं द्वारा फायदा उठाया जाता था, जो उनके भुगतान में देरी करते थे। हालांकि, सुनीता ने यह भी माना कि गोविंदा ऐसी स्थितियों को संभालने के लिए काफी भोले हैं और उन्होंने आगे बढ़कर अभिनेता की मदद की है और खुद लोगों को खरी-खोटी सुनाकर पैसे लिए हैं।
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
अभिनेता नहीं करते थे पैसों की बात
सुनीता ने हाउटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में बताया, "मैं गोविंदा का काम देखती थी। मैनेजर होने के नाते मैंने देखा है कि लोग उन्हें पैसे नहीं देते थे और गोविंदा कहते थे , 'जाने दो, उसका शो ठीक नहीं हुआ होगा। " सुनीता ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि एक कलाकार होने के नाते फीस मिलना आपका अधिकार होता है।"
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
अभिनेता को नहीं मिलती थी फीस
सुनीता ने यह भी बताया कि कैसे शो के आयोजक गोविंदा को पैसे न देने के लिए अक्सर बहाने बनाते थे। सुनीता ने बताया कि वह कहते थे, "'चीची भैया, टिकटें नहीं बिकीं। मैं आपको आपके 20-25 लाख रुपए बाद में दे दूंगा।'" लेकिन वह उनके बहाने नहीं मानती थीं और उन्हें खरी-खोटी सुनाती थीं। मैं कहती थी कि किसको उल्लू बना रहा है? ' मैं वहीं खड़ी थी और देख रही थी- मैंने देखा कि शो फुल हाउस था।'
विज्ञापन
5 of 5
पिता गोविंदा और मां सुनीता के साथ यशवर्धन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ahuja_yashvardhan
मुखर स्वभाव के लिए जानी जाती हैं सुनीता
बता दें कि गोविंदा और सुनीता बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। अभिनेता की पत्नी अपने मुखर स्वभाव और बेबाक बयानों को लेकर भी जानी जाती हैं। सार्वजनिक उपस्थितियों में सुनीता अपनी फनी बातों से लोगों को हंसाती भी रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।