फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले ही विवादों में आई 'भैयाजी सुपरहिट', सनी देओल समेत 4 लोगों को जारी हुआ लीगल नोटिस

Sat, 06 Oct 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
sunny deol and four members gets legal notice bhaiaji superhit
भैयाजी सुपरहिट

फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के बाद एक्टर सनी देओल पर्दे पर अब डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म भैयाजी सुपरहिट में वे डबल रोल में दिखाई देंगे। हाल ही में 'भैयाजी सुपरहिट' का टीजर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। लेकिन विवादों के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। अब खबर आ रही है कि सनी देओल और उनकी इस फिल्म के 4 लोगों पर लीगल नोटिस जारी किया गया है।


 
sunny deol and four members gets legal notice bhaiaji superhit
Sunny Deol

सनी देओल के साथ-साथ इन सब पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है। फिल्म की को-प्रोड्यूसर फौजिया अर्शी ने ये आरोप सनी देओल समेत 4 लोगों पर लगाए हैं। गौरतलब है कि फिल्म करीब 6 साल से बन रही है और अब जाकर फिल्म पूरी बनकर तैयार हुई है। फौजिया अर्शी ने खुलासा किया है कि फिल्म की टीम से जुड़े नीरज ने साल 2011 में उन्हें 'भैयाजी सुपरस्टार' के लिए उनसे सपंर्क किया था। 

sunny deol and four members gets legal notice bhaiaji superhit
भैयाजी

फौजिया ने आरोप लगाया है कि फिल्म जब बननी शुरु हुई थी तब इसका बजट करीब 26 करोड़ रुपए बताया गया था और उन्होने इसमें करीब 5 से 6 करोड़ रुपए लगाए थे।लेकिन साल 2012 में फिल्म का एक शेड्यूल खत्म होने के बाद नीरज ने फौजिया को फिल्म का कुल बजट 40 करोड़ रुपए बता दिया। जब फिल्म में कुछ और नए प्रोड्यूसर्स की एंट्री हुई तो उनको 4 करोड़ का चेक दिया गया था जो कि बाउंस हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol and four members gets legal notice bhaiaji superhit
भैयाजी

फौजिया का आरोप है कि जो वादा उनसे किया गया था वो पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा उनको 10 करोड़ रुपए प्रोड्यूसर्स से लेने है। इस मामले में सनी देओल के अलावा निर्माता चिराग धारीवाल, निर्देशक नीरज पाठक और म्यूजिक कंपनी को लीगल नोटिस प्राप्त हुआ है। 

विज्ञापन
sunny deol and four members gets legal notice bhaiaji superhit
भैयाजी

‘भैयाजी सुपरस्टार’ में सनी की को-स्टार हैं प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल। प्रीति जिंटा की इस फिल्म के साथ तकरीबन 4 साल बाद बॉलीवुड में वापसी हो रही है। वहीं अमीषा पटेल भी 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर सनी देओल के साथ दिखाई देंगी। आपको बता दें कि अमीषा पटेल सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर' में साथ नजर आई थीं। इनके अलावा फिल्म में खास किरदार में नजर आने वाले हैं अरशद वारसी और श्रयस तलपड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed