भाजपा के टिकट पर सनी देओल (Sunny Deol) ने लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था। सनी को गुरदासपुर की जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया और क्षेत्र की कमान उनके हाथ में सौंपी। हाल ही में सनी के कैंप ऑफिस जनपथ से जारी एक पत्र ने उन्हें विवादों में ला दिया है। इस पत्र में अनुसार गुरप्रीत सिंह हलके के महत्वपूर्ण मुद्दों और मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक तौर पर सनी देओल के प्रतिनिधि होंगे। इस पत्र के वायरल होते ही जहां क्रांगेस इसे धोखा बता रही है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
गुरदासपुर में प्रतिनिधि बनाते ही ट्रोल हुए सनी देओल, यूजर्स बोले- 'ये लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं लेते'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- 'आप का दोष नहीं ये संगत है बीजेपी की। MP चुनते है मिलता प्रतिनिधि, प्रधानमंत्री चुनते है मिलता चौकीदार, प्रधान सेवक, फकीर, प्रचारमंत्री पर जनता को ये सब मंजूर है। आप भी अपने पिता जी की तरह बतौर MP काम करना।' एक और यूजर ने लिखा- 'लोकप्रियता के आधार पर तो चुनते है लेकिन ये लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं लेते है। भारत का विकास खाक होगा।'
कई यूजर्स ने तो सेलिब्रिटीज के चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा- 'जब खुद काम करना नहीं होता है तो ये लोग लड़ते ही क्यों हैं चुनाव?' सनी के इस फैसले से भाजपा के वर्कर और दिग्गज नेता भी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। गुरप्रीत सिंह मोहाली के रहने वाले हैं और उन्हें भी हलके संबंधी उतनी ही जानकारी है जितनी सांसद सनी देओल को। इस पत्र के बाद कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद पर तंज कसा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्या गुरदासपुर में मजाक चल रहा है, अपना प्रतिनिधि ही भेजना था तो सनी देओल उसे ही चुनाव लड़वा देते। चुनाव के दौरान सनी देओल के लिए प्रचार करने धर्मेंद्र भी उतरे थे। धर्मेंद्र भी पहले भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। धर्मेंद्र बीकानेर से सांसद बने लेकिन बाद में नाराज लोगों ने 'हमारा सांसद गुमशुदा है' के पोस्टर लगाए। इसके बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी।
गुरदासपुर से चुनाव जीतने के बाद सनी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर सनी देओल का मुंबई एयरपोर्ट का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सनी देओल मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सनी के चेहरे पर वीडियो में खुशी साफ झलक रही है। सनी ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहने हुए थे। वीडियो में सनी मीडिया को देखते ही जीत का साइन दिखाते नजर आए थे।
Victorious #sunnydeol arrives home after winning elections #elections2019 @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on