फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब उड़ी थी सनी देओल और डिंपल की शादी की अफवाह, विदेश में हाथ पकड़े हुए थे स्पॉट

Sat, 19 Oct 2019 11:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 19 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol birthday special when he was Spotted HOLDING HANDS In London with Dimple Kapadia
Sunny Deol - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों के अलावा सनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। एक जमाने में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। एक दौर था जब शादीशुदा सनी का दिल डिंपल पर आ गया था। दोनों एक-दूसरे से बेइंतेहा प्यार करते थे। हालांकि दोनों में से किसी ने अपने प्यार को लेकर कोई बयान नहीं दिया था। 

Sunny Deol birthday special when he was Spotted HOLDING HANDS In London with Dimple Kapadia
डिंपल कपाड़िया

दोनों को लंदन में बस स्टॉप पर एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था। बता दें कि सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म 1984 में आई 'मंजिल-मंजिल' थी। इसी फिल्म के दौरान दोनों के प्यार के फूल खिले थे। खबरें तो यहां तक थीं सनी और डिंपल ने शादी भी कर ली है। लेकिन इस शादी का कोई सबूत नहीं था। मीडिया में दोनों की शादी को लेकर खूब चर्चा हुई। दोनों का रिश्ता करीब 11 साल तक चला था। 

Sunny Deol birthday special when he was Spotted HOLDING HANDS In London with Dimple Kapadia
डिंपल कपाड़िया

डिंपल के अलावा सनी का नाम अमृता सिंह के साथ भी जुड़ा था। सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी, जिसमें उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और फिल्म हिट साबित हुई थी। शूटिंग के दौरान ही अमृता का दिल सनी पर आ गया। फिल्म में दोनों के कुछ इंटीमेट सीन शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट सीन शूट करना बहुत बड़ी बात थी। पर्दे पर फिल्माए गए इन सीन के साथ असल जिंदगी में भी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol birthday special when he was Spotted HOLDING HANDS In London with Dimple Kapadia
Sunny Deol and Amrita Singh - फोटो : twitter

फिल्मीबीट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक अमृता सिंह की मां सनी और उनके रिश्ते के खिलाफ थीं। रिपोर्ट के मुताबिक अमृता की मां ने सनी देओल के परिवार की छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद जो हकीकत सामने आई उसे जानकर हैरान रह गईं। अमृता की मां को पता चला कि सनी देओल का रिलेशनशिप लंदन में पूजा नाम की एक लड़की से है। यही नहीं सनी की शादी भी पूजा से इंग्लैंड में हो चुकी है। 

विज्ञापन
Sunny Deol birthday special when he was Spotted HOLDING HANDS In London with Dimple Kapadia
sunny deol and pooja deol - फोटो : twitter

एक तरफ अमृता के सामने सनी की पूरी सच्चाई आ गई थी। वहीं दूसरी ओर पूजा को अपने पति के अफेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देओल परिवार सनी देओल की शादी को सीक्रेट रखना चाहते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका करियर शुरू ही हुआ था। उस दौर में किसी एक्टर के शादीशुदा होने पर उसका करियर खत्म माना जाता था। सनी लगातार अपने शादीशुदा होने से इनकार करते रहे। तब तक सनी और अमृता का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका था। आपको बता दें, सनी देओल और पूजा देओल साल 1984 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे हैं करण देओल और राजवीर देओल।

सनी देओल ने सुबह 6 बजे से सिनेमाघरों में मचा दिया था 'गदर', जन्मदिन पर जानें कई रोचक किस्से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed