फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol Birthday: सनी देओल ने छिपाई थी शादी की बात, इसलिए पत्नी रहती हैं लाइम लाइट से दूर

Mon, 19 Oct 2020 11:09 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 19 Oct 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Sunny Deol: Sunny Deol Birthday why he hide his  Marriage with Wife Pooja Deol
सनी देओल और पूजा देओल - फोटो : twitter

Happy Birthday Sunny Deol: घायल, सलाखें, दामिनी और गदर जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले अभिनेता सनी देओल का जन्म 19 अक्तूबर 1956 को पंजाब में हुआ था। सनी ने अपने खास अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई। दमदार एक्शन और बेहतरीन डायलॉग डिलिवरी के जरिए वो करोड़ों फैंस के दिलों के बस गए। सनी देओल ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रखा है। कम लोग ही जानते हैं कि उन्होंने अपनी शादी की बात को भी काफी समय तक छिपाए रखा था।

Happy Birthday Sunny Deol: Sunny Deol Birthday why he hide his  Marriage with Wife Pooja Deol
गदर - फोटो : फाइल

सनी देओल ने साल 1982 में अमृता सिंह के साथ फिल्म बेताब से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके काम को खूब सराहा गया। 90 का दशक तक आते- आते सनी ने खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया था। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म घायल के लिए सनी को फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2001 में आई फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। कई हफ्तों तक इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कब्जा जमाए रखा था।

Happy Birthday Sunny Deol: Sunny Deol Birthday why he hide his  Marriage with Wife Pooja Deol
सनी देओल और पूजा देओल - फोटो : twitter

साल 1984 में सनी देओल ने एक एनआरआई लड़की पूजा से शादी कर ली थी।  पूजा के साथ सनी के रिश्ते काफी पर्सनल हैं। दोनों साथ में भी कभी ही नजर आते हैं। आपको इंटरनेट पर सनी की पत्नी की बहुत कम तस्वीरें ही मिलेंगी। कहा जाता है कि परिवार ने सनी को सुझाव दिया था कि वह अपनी शादी को मीडिया की चकाचौंध से छिपा कर रखें क्योंकि इससे उन्हें और अधिक लोकप्रिय होने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Sunny Deol: Sunny Deol Birthday why he hide his  Marriage with Wife Pooja Deol
सनी देओल और अमृता सिंह - फोटो : twitter

अमृता सिंह के साथ उड़ी अफेयर की खबरें
'बेताब' की शूटिंग के दौरान ही अमृता सिंह और सनी देओल को लेकर खबरें उड़ने लगी थीं। कहा गया कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। बात अफेयर तक पहुंच गई थी लेकिन बाद में अमृता को सनी की शादी के बारे में पता चला और ये रिश्ता टूट गया। इसके बाद अमृता, सैफ अली खान को दिल दे बैठीं।

विज्ञापन
Happy Birthday Sunny Deol: Sunny Deol Birthday why he hide his  Marriage with Wife Pooja Deol
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया - फोटो : फाइल

डिंपल कंपाडिया के साथ भी जुड़ा नाम
अपनी दूसरी फिल्म अर्जुन में काम करने के दौरान सनी देओल का नाम डिंपल कपाड़िया से भी जोड़ा जाने लगा। खबरों में तो यहां तक कहा गया कि शादी के कुछ सालों बाद डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना से अलग हो गई थीं। हालांकि दोनों ने कभी अफेयर की बात को स्वीकार नहीं किया। 2017 में एक वीडियो सामने आया जिसमें सनी देओल लंदन में डिंपल कपाड़िया लंदन में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। हालांकि वो एक फिल्म का सीन था।

कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री जरीना रोशन खान का निधन, सितारों ने जताया दुख

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed