भारतीय सिनेमा का इतिहास 100 साल से भी पुराना है। ऐसे में कई ऐसी फिल्में हैं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं। इन फिल्मों के खास होने की वजह कभी इनका निर्देशन रहा, कभी कहानी तो कभी फिल्म के सितारे। हम ने कई ऐसे किस्से सुने हैं, जहां अपने किरदार में जान डालने के लिए सितारे किसी भी हद तक गुजर गए। ऐसे ही एक बेहतरीन अभिनेता हैं राजकुमार राव। राजकुमार राव अपने हर किरदार के लिए खूब मेहनत करते हैं और फिल्म ट्रैप्ड उनकी शानदार फिल्मों में शुमार है।
ट्रैप्ड के लिए राजकुमार राव ने किया था कुछ ऐसा, हर कोई हो गया था हैरान, अब निर्देशक ने किया खुलासा
2016 में रिलीज हुई फिल्म ट्रैप्ड के लिए राजकुमार ने खूब मेहनत की थी। फिल्म के लिए राजकुमार ने अपना वजन बहुत कम लिया था। राजकुमार की शुरुआती तस्वीरें देखकर तो उनके फैंस तक परेशान हो गए थे। हालांकि बाद में जब पता लगा कि ये राजकुमार ने फिल्म के लिए किया तो खूब वाहवाही भी लूटी। राजकुमार ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान कर दिया था। इस बीच अब फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने एक तस्वीर साझा कर फिर से सभी को हैरान कर दिया है।
दरअसल विक्रमादित्य मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर फिल्म ट्रैप्ड का वो हिस्सा बयां करती हैं जो सेंसर बोर्ड की वजह से दर्शकों को फिल्म में देखने को नहीं मिला। इस तस्वीर में राजकुमार राव कंडोम को चाटते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की ये तस्वीर वायरल होना शुरू हो गई है और फैंस अभिनेता के किरदार में ढल जाने के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
A post shared by Vikramaditya Motwane (@motwayne) on
निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने बताया है कि राजकुमार ने 'ट्रैप्ड' के डिलीटिड सीन में कंडोम सक (चाटना) किया था। मोटवानी के मुताबिक, 'सेंसर बोर्ड ने सीन डिलीट करने को कहा था तो मैंने पूछा क्यों? तो उन्होंने कहा कि वह एक कंडोम क्यों सक कर रहे हैं।' बकौल मोटवानी, 'मैंने कहा उसके किरदार ने कई दिन से कुछ नहीं खाया...और वह (कंडोम) स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्ड है।'
बात ट्रैप्ड की करें तो फिल्म में राजकुमार राव ने शौर्य का किरदार निभाया था जो गलती से एक ऐसे फ्लैट में बंद हो जाता है, जिस बिल्डिंग में और आस पास कोई नहीं रहता है। इसके बाद क्या कुछ शौर्य के साथ होता है, यही इस फिल्म की कहानी है। फिल्म में राजकुमार ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म के लिए राजकुमार राव ने सर्वश्रेष्ट अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। गौरतलब है कि ट्रैप्ड के अलावा भी राजकुमार राव शाहिद, ओमार्टा, स्त्री, बरेली की बर्फी, न्यूटन, अलीगढ़ और सिटीलाइट्स सहित कई फिल्मों में अपने अभनय का हुनर दिखा चुके हैं।
कमेंट
कमेंट X