सनी देओल के कई फैंस उनकी लाइफ से जुड़ी घटनाओं को जानने में काफी उत्सुक रहते हैं। वे अक्सर ये जानने की कोशिश में लगे रहते हैं कि सनी देओल का रहन सहन कैसा है? वे कहां पर रहते हैं? उनकी लाइफस्टाइल कैसी है? इसी कड़ी में आज हम सनी देओल के आलीशान बंगले के बारे में जानेंगे। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल को आज हर कोई जानता है। अपने बुलंद अभिनय के दम पर इस कलाकार ने देश दुनिया में काफी नाम कमाया है। इस एक्टर ने गदर एक प्रेम कथा, दामिनी जैसी कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर खूब लोकप्रियता हासिल की। इनकी फिल्मों के डायलोग अक्सर लोग बड़ी शान के साथ बोलते हैं। भले ही आजकल फिल्मों में इनका दिखना कम हो गया है, पर इनकी ख्याति अभी कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर सनी देओल की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके फैंस उनकी हर एक बातों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं, तो आइए जानते हैं उनके आलीशान घर के बारे में।
तस्वीरें: किसी आलीशान महल से कम नहीं है सनी देओल का बंगला, दुनिया की हर सुविधा है मौजूद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
