{"_id":"5c9af362bdec22764d26ee81","slug":"sunny-deol-may-join-bjp-to-be-contestant-for-gurdaspur-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं सनी देओल, चुनाव लड़ने की भी है चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं सनी देओल, चुनाव लड़ने की भी है चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां बॉलीवुड सितारों को पार्टी ज्वॉयन करने का प्रस्ताव दे चुकी हैं। अब इस कड़ी में सनी देओल का नाम भी सामने आया है । खबरों की मानें तो सनी देओल जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं । साथ ही बीजेपी उन्हें गुरदासपुर सीट के लिए टिकट भी देना चाहती है ।
2 of 5
sunny deol
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी ने सनी देओल से इस बारे में बात की है लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है । अभी ये भी साफ नहीं हुआ है कि सनी कब बीजेपी में शामिल होंगे । बीजेपी की ओर से एक्टर विनोद खन्ना चार बार गुरदापुर सीट से सांसद रह चुके हैं ।
3 of 5
sunny deol
2017 में विनोद खन्ना के निधन के बाद ये सीट कांग्रेस के पाले में आ गई । 2017 के उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुनील जाखर को जीत हासिल हुई थी । सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और सौतेली मां हेमा मालिनी का राजनीति से पुराना नाता रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny deol
धर्मेंद्र बीजेपी के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी । वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी अभी मथुरा से बीजेपी सांसद हैं । 62 साल के सनी देओल अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं । पिछले साल उनकी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' आई थी ।
विज्ञापन
5 of 5
g
इसके अलावा सनी जल्द ही अपने बेटे करण देओल की बॉलीवुड में एंट्री कराने जा रहे हैं । सनी ने खुद बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' को डायरेक्ट किया है । फिल्म के कुछ पोस्टर सामने आ चुके हैं । ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी । सनी देओल बेटे के डेब्यू में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।