फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: 'यह मेरा निजी मसला, मैं कुछ भी बोलूंगा तो लोग...', जुहू बंगले मामले पर खुलकर बोले सनी देओल

Tue, 22 Aug 2023 09:58 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Aug 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
sunny deol reaction on juhu bungalow actor said i do not want to comment These are personal matter
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल की फिल्म आए दिन नए रिकार्ड्स तोड़ रही है। गदर 2 400 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म की स्टार कास्ट अभी जश्न मना ही रही थी कि इस बीच एक हैरान कर देने वाली खबर आई। खबर थी कि सनी देओल के जुहू वाले बंगले को नीलामी का नोटिस मिल गया। इस नोटिस को बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबार में दिया। जानकारी के अनुसार, सनी देओल के जुहू वाले बंगले पर 55 करोड़ रुपए का कर्ज बाकी है। हालांकि अब तो बैंक ने नीलामी का नोटिस वापस ले लिया है। अब इसपर सनी देओल का रिएक्शन आया है। अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल ने कहा कि यह उनका निजी मामला है।

sunny deol reaction on juhu bungalow actor said i do not want to comment These are personal matter
सनी देओल - फोटो : social media

इस दौरान सनी देओल ने कहा, मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। यह मेरा निजी मामला हैं, मैं कुछ भी बोलूंगा तो लोग उसका गलत मतलब निकालेंगे। राज्य के स्वामित्व वाले बैंक ने रविवार को देओल के जुहू बंगले को नीलामी के लिए रखा था क्योंकि अभिनेता ने दिसंबर 2022 से बकाया 55.99 रुपये करोड़ का लोन चुकाने में असफल रहे थे। हालांकि, सोमवार को बैंक ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए नोटिस वापस ले लिया।


इसे भी पढ़ें- Friday Night Plan Trailer: वीकेंड,पार्टी और भाइयों की मस्ती, फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' का मजेदार ट्रेलर रिलीज
 
sunny deol reaction on juhu bungalow actor said i do not want to comment These are personal matter
धर्मेंद्र-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है और पहले ही एक सप्ताह में बेहतरीन कलेक्शन कर चुकी है। सनी देओल बैंक से लिए लोन के कर्जदार थे, जबकि भाई बॉबी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र देओल इसके गारंटर थे। वहीं सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड गिरवी रखने के लिए कॉर्पोरेट गारंटर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol reaction on juhu bungalow actor said i do not want to comment These are personal matter
‘गदर 2' में सनी देओल और मनीष वाधवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं गदर 2 की बात करें तो यह फिल्म 80 करोड़ के बजट में बनी है। कमाई के मामले में यह फिल्म शाहरुख खान की पठान के बाद दूसरी सबसे ज्यादा पैसे बटोरने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन कर रही है। फिलहाल इस फिल्म ने कई सारे फिल्मों के ढेरों रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में गदर 2 क्या-क्या कमाल दिखाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed