{"_id":"5cc6b9e3bdec2207737649c5","slug":"sunny-deol-sisters-ajeita-and-vijeta-stay-away-from-lime-light-lives-in-foreign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं सनी देओल की बहनें अजीता और विजेता, पहली बार जानिए इनके बारे में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये हैं सनी देओल की बहनें अजीता और विजेता, पहली बार जानिए इनके बारे में
सनी देओल इन दिनों राजनीति में शामिल होने को लेकर सुर्खियों में हैं । पिछले दिनों सनी देओल ने भाजपा ज्वॉयन की। पार्टी ने उनको गुरदासपुर से चुनाव में उतारा है। सनी देओल ने आज यानी 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई बॉबी देओल भी दिखे ।
2 of 9
sunny deol and dharmendra
- फोटो : file photo
60 साल से देओल परिवार बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है । पहले धर्मेंद्र और उसे बाद उनके बेटे सनी देओल फिल्म इंडस्ट्री पर छाए रहे। फिर बॉबी देओल आए। हालांकि बॉबी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। अब सनी अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं ।
3 of 9
dharmendra
धर्मेंद्र से लेकर उनके पोते करण देओल तक। इन 60 सालों में धर्मेंद्र के सभी फैमिली मेंबर के बारे में आपने जाना और सुना होगा। लेकिन इस परिवार के दो ऐसे मेंबर हैं जिनका जिक्र इन 60 सालों में एक बार भी नहीं हुआ। ये दो मेंबर सनी देओल की बहनें अजीता देओल और विजेता देओल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
dharmendra
अजीता और विजेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर की बेटियां हैं। ये दोनों बहनें हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। इतना ही नहीं दोनों को कभी किसी फैमिली फंक्शन में भी नहीं देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों बहनें कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 9
धर्मेंद्र
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अजीता की शादी किरण चौधरी से हुई थी। किरण “1000 Decorative Designs from India” नामक एक बुक के ऑथर हैं। वो अपने पति के साथ कैलिफोर्निया में रहती हैं। अजीता का निक नेम लल्ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।