पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: 'गदर 2' संग 'ओएमजी 2' के क्लैश पर बोले सनी देओल, कहा- अच्छी फिल्मों की तुलना दूसरों से नहीं...

Mon, 24 Jul 2023 10:50 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 24 Jul 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
sunny deol talked about box office clash between gadar 2 and omg 2 actor said good film should not be compared
गदर 2, ओएम जी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि गदर रिलीज होने के 22 साल बाद अब गदर 2 पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज के साथ बिग स्क्रीन पर उसी दिन अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी रिलीज होने जा रही है। हाल ही में सनी देओल से गदर 2 और ओएमजी 2 के क्लैश के बारे में पूछा गया। जिसका उन्होंने जवाब दिया। 

sunny deol talked about box office clash between gadar 2 and omg 2 actor said good film should not be compared
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

गदर 2 और ओएमजी 2 के क्लैश के सवाल पर सनी देओल ने कहा कि गदर: एक प्रेम कथा और आमिर खान की लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया के साथ रिलीज हुई थी। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग फिल्मों की तुलना क्यों करते हैं, जबकि उनके बीच तुलना नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि अच्छी फिल्मों की तुलना दूसरों से नहीं की जानी चाहिए।


इसे भी पढ़ें- Rekha: रेखा की लिव-इन रिलेशनशिप वाली खबरों पर फूटा यासिर उस्मान का गुस्सा, बायोग्राफर ने बताई क्या है सच्चाई
 
sunny deol talked about box office clash between gadar 2 and omg 2 actor said good film should not be compared
फिल्म गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

गदर ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी, जबकि लगान ने बहुत कम कमाई की। सनी देओल कहते हैं, मुझे समझ में नहीं आता कि लोग तुलना क्यों करते हैं। लेकिन गदर की धारणा वैसी नहीं थी, पर लोगों ने सोचा कि यह मसाला फिल्म है, और पुरानी टाइप की पिक्चर है, इसमें पुराने टाइप के गाने हैं। दूसरी ओर, लोगों ने सोचा कि लगान क्लासिक फिल्म थी। लोगों ने गदर को उन्होंने पसंद किया। मुझे याद है कि एक अवॉर्ड शो में गदर का एक स्पूफ बनाया था, लेकिन हम इससे परेशान नहीं थे। यह मेरी कुछ अन्य फिल्मों के साथ भी हुआ है, जैसे घायल और दिल इनके बीच भी टक्कर हुई थी। जबकि दोनों के बीच कोई तुलना नहीं है, लेकिन लोग तुलना करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol talked about box office clash between gadar 2 and omg 2 actor said good film should not be compared
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल आगे कहते हैं, 'मैं जो कहने की कोशिश कर रहा हूं वह यह है कि जो फिल्म ज्यादा अच्छी होती है फिर भी आप उसकी दूसरी फिल्मों के साथ तुलना करते हो। जिस चीज की बाराबरी नहीं है, उसकी तुलना मत करो। जिन फिल्मों की कोई तुलना नहीं है उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा नहीं किया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
sunny deol talked about box office clash between gadar 2 and omg 2 actor said good film should not be compared
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओएमजी 2, 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। सीक्वल - सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर के लिए तैयार है। अमित रासी द्वारा निर्देशित, ओह माय गॉड 2 में अक्षय को भगवान शिव से प्रेरित किरदार में दिखाया गया है, जबकि पंकज त्रिपाठी को शिव भक्त कांति शरण मुद्गल के रूप में देखा जाएगा। वहीं अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 में अमीषा पटेल और सनी मुख्य भूमिका में हैं। उनकी 2001 की फिल्म गदर उस समय बॉलीवुड इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed