पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Chikhalia: रामायण की 'सीता' ने किए रामलला के दर्शन, कहा-'मोदी जी ने सनातनियों के लिए बहुत किया है'

Mon, 24 Jul 2023 10:30 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 24 Jul 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Ramayana Fame Dipika Chikhlia visits Ayodhyas Ram Mandir ahead of shoot expresses gratitude to Pm Modi
प्रधानमंत्री मोदी, दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने हाल ही में अयोध्या पहुंचीं राम लला के दर्शन करने के लिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद से सनातनियों के लिए बहुत कुछ किया है।

Ramayana Fame Dipika Chikhlia visits Ayodhyas Ram Mandir ahead of shoot expresses gratitude to Pm Modi
आदिपुरुष-दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया भगवान राम की मूर्ति देखकर हैरान हो गई थीं। दीपिका चिखलिया ने कहा कि राम लला के चेहरे पर जो दिव्य प्रकाश उन्होंने देखा वह उनकी कल्पना मात्र थी।

Ramayana Fame Dipika Chikhlia visits Ayodhyas Ram Mandir ahead of shoot expresses gratitude to Pm Modi
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social media

दीपिका ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ
हाल ही में अयोध्या में रामलला के दर्शन के बारे में खुलकर बात की। मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने सनातनियों के लिए बहुत कुछ किया है और यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन अब भी देर आए दुरुस्त आए। हालांकि, वह स्थान जो भगवान का क्षेत्र है और तीर्थ स्थल है, उसे महत्व दिया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana Fame Dipika Chikhlia visits Ayodhyas Ram Mandir ahead of shoot expresses gratitude to Pm Modi
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

भगवन राम के भव्य दर्शन पर बोली दीपिका 
भगवान राम के दर्शन के बाद अपना अनुभव शेयर करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा- ये मेरी कल्पना से परे है कि मैंने भगवान राम के चेहरे पर इतना दिव्य प्रकाश देखा है। ये मेरी समझ से परे है, मैंने ऐसा कहीं नहीं देखा है और कल जब मैंने उसे देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मुझे पता था कि ये भगवान राम का जन्म स्थान है, इसलिए राम जी यहां मौजूद हैं। भव्य मंदिर के निर्माण के बाद मैं फिर भगवान राम का आशीर्वाद लेने आऊंगी। भगवान रामलला उनके दर्शन करने वाले भक्तों के दुख दूर करें।

यह भी पढ़ें: रेखा की लिव-इन रिलेशनशिप वाली खबरों पर फूटा यासिर उस्मान का गुस्सा, बायोग्राफर ने बताई क्या है सच्चाई

विज्ञापन
Ramayana Fame Dipika Chikhlia visits Ayodhyas Ram Mandir ahead of shoot expresses gratitude to Pm Modi
दीपिका चिखलिया - फोटो : social media

दीपिका का वर्कफ्रंट 

दीपिका चिखलिया को रामायण के साथ साथ को राज किरण के साथ उनकी पहली फिल्म 'सुन मेरी लैला' और 'रुपये दस करोड़', 'घर का चिराग' और 'खुदाई' के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने विक्रम और बेताल शो में भी काम किया था। दीपिका इन दिनों धरतीपुत्र नंदिनी सीरियल की शूटिंग में बिजी हैं।

यह भी पढ़ें: जब सुनील दत्त की वजह से इस एक्टर से ठन गई थी नरगिस की दुश्मनी! वर्षों बाद सुलझा था मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed