फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश में चुपचाप सनी देओल ने रचा ली थी शादी, पत्नी इसलिए रहती हैं लाइम लाइट से दूर

Mon, 30 Nov 2020 05:57 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 30 Nov 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Wife Pooja Deol stays away from the limelight for this reason
सनी देओल और पूजा देओल - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स अपनी निजी जिंदगी को छिपाकर रखते हैं। उनकी पत्नियां लाइम लाइट से दूर रहती हैं। इसी वजह से लोगों की दिलचस्पी उनकी पर्सनल लाइफ में और ज्यादा बढ़ जाती है। सनी देओल भी उन्हीं एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं जिनकी पत्नी के बारे में कुछ ही लोगों को पता है। 

Sunny Deol Wife Pooja Deol stays away from the limelight for this reason
सनी देओल और अमृता सिंह

साल 1983 में रिलीज हुई 'बेताब' सनी देओल की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह थीं। शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। अमृता की मां इन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थीं। जब उन्होंने सनी देओल के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं। इसी वजह से अमृता और सनी का रिश्ता टूट गया।

Sunny Deol Wife Pooja Deol stays away from the limelight for this reason
sunny deol and pooja deol - फोटो : twitter

साल 1984 सनी देओल ने पूजा देओल से शादी रचा ली थी। ये लंदन में रहती थीं और इनका असली नाम लिंडा देओल है। वह आधी भारतीय और आधी ब्रिटिश मूल की हैं। पूजा एक बेहतरीन राइटर भी हैं। उन्होंने सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी की फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' की स्टोरी लाइन लिखी थी। हालांकि पूजा कैमरे के सामने आने से बचती रही हैं। उन्हें लाइमलाइट में रहना ज्यादा पसंद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Wife Pooja Deol stays away from the limelight for this reason
सनी देओल और पूजा देओल - फोटो : फाइल फोटो

सनी देओल ने अपनी शादी को काफी समय तक लोगों से छिपाकर रखा। दरअसल उस दौर में ये माना जाता था कि शादी करने के बाद एक्टर का करियर खत्म हो जाता है। इसलिए सनी ने परिवार की बात मानते हुए शादी के बारे में कई दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन
Sunny Deol Wife Pooja Deol stays away from the limelight for this reason
sunny deol and karan deol, Saher Bamba - फोटो : amar ujala mumbai

सनी और पूजा देओल के दो बेटे हैं, करण देओल और राजवीर देओल। करण बॉलीवुड में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपना डेब्यू कर चुके हैं। वहीं राजवीर के फिल्मों में आने को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं है।

रियल लाइफ बाप- बेटे से ऑनस्क्रीन इश्क फरमा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, डिंपल कपाड़िया से लेकर माधुरी दीक्षित तक का नाम शामिल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed