{"_id":"5a9cf32e4f1c1b3f658b5ecf","slug":"sunny-leone-and-husband-daniel-weber-shock-everyone-by-sharing-pictures-of-twin-sons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक साल में 3 बच्चों की मां बनीं सनी लियोन, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर सबको चौंकाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक साल में 3 बच्चों की मां बनीं सनी लियोन, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर सबको चौंकाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोन अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा बच्चों के प्रति खास लगाव के चलते भी सनी खबरों में रहती हैं। पिछले वर्ष 2017 में निशा नाम की बच्ची को गोद लिया था। अब खबर है कि सनी लियोन एक बार फिर मां बनीं हैं।
सनी लियोन दो जुड़वां बच्चों की मां बनीं हैं। सनी के दोनों बेटों के नाम नोआह और अशर हैं। ऐसा कर सनी और डेनियल ने सभी को एक बार फिर चौंका दिया है। सनी लियोन ने ट्विटर पर अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की है। दोनों सरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं।
God's Plan! Surprise! pic.twitter.com/PEwxTdGAAU
— Sunny Leone (@SunnyLeone) March 5, 2018
सनी लियोन ने लिखा, "भगवान की योजना! 21 जून, 2017 का दिन था, जब डेनियल और मुझे पता चला कि हम शायद कुछ ही समय में तीन बच्चों के माता-पिता बन सकते हैं। हमने परिवार बसाने की कोशिश की और इतने सालों बाद अब अशर सिंह वेबर, नोआह सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ हमारा परिवार पूरा हो गया है।"
Just so there is no confusion Asher and Noah are our biological children. We chose surrogacy to complete our family many years ago and it's now finally complete :) so happy!
— Sunny Leone (@SunnyLeone) March 5, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हमारे बेटों ने कुछ सप्ताह पहले ही जन्म लिया था, लेकिन कई वर्षो से वे हमारे दिलों और आंखों में जीवित थे। भगवान ने हमारे लिए कुछ खास योजना बनाई थी और हमें एक बड़ा परिवार दिया है। हम अपने तीन खूबसूरत बच्चों के गौरवशाली माता-पिता हैं। सभी के लिए सरप्राइज।"