सब्सक्राइब करें

नोएडा में एक महीने रुकेंगी सनी लियोनी, मंदाना करीमी के साथ करेंगी इस फिल्म की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 30 May 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
sunny leone and mandana karimi will shoot horror comedy film Coca Cola in noida
Sunny Leone, Mandana Karimi - फोटो : social media

अपनी फिल्मों से ज्यादा इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में रहने वाली सनी लियोनी जल्द ही नोएडा पहुंच रही हैं। उनके साथ बिग बॉस से सुर्खियों में आई अभिनेत्री मंदाना करीमी भी होंगी। दोनों दिल्ली एनसीआर में एक महीने रुकेंगी और अपनी हॉर फिल्म की शूटिंग करेंगी।

Trending Videos
sunny leone and mandana karimi will shoot horror comedy film Coca Cola in noida
mandana karimi

मंदाना करीमी और अभिनेत्री सनी लियोनी जल्द ही लोगों को डराती नजर आएंगी। दरअसल अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म कोका कोला साइन की है। इस फिल्म में मंदाना के साथ साथ सनी लियोन भी नजर आएंगी। मंदाना करीमी और सनी लियोन दोनों अभिनेत्रियां चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के घर का हिस्सा रह चुकी हैं।  इस फिल्म में मंदाना एक नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny leone and mandana karimi will shoot horror comedy film Coca Cola in noida
Mandana Karimi - फोटो : amar ujala

महेंद्र धरीवाल और परमदीप संधू के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म कोका कोला को निर्देशक प्रकाश टटिकेनी निर्देशित करेंगे। महेंद्र धरीवाल इससे पहले नहले पे दहला, हवस और भैयाजी सुपरहिट जैसी कई फिल्मों का निर्माण कर चुके है। फिल्म के बारे में बात करते हुए मंदाना कहती हैं, "यह बहुत ही मजेदार कहानी है मैंने इससे पहले इस तरह का कोई भी काम नहीं किया है। मैं इस फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित हूं।" आपको बता दें कि मंदाना इससे पहले रॉय, भाग जॉनी, मैं और चार्ल्स और क्या कूल हैं हम 3 जैसी फिल्मों मे नजर आ चुकी हैं। 

sunny leone and mandana karimi will shoot horror comedy film Coca Cola in noida
sunny leone - फोटो : social media

सनी लियोनी के साथ काम करने को लेकर मंदाना कहती हैं, "मैंने और सनी ने एक साथ कई इवेंट में काम किया है। वह एक अच्छी महिला हैं। इस फिल्म से हम दोनों दर्शकों के लिए कुछ खास ला रहे हैं।" सनी लियोनी बिग बॉस 5 और मंदाना बिग बॉस 9 का हिस्सा रह चुकी हैं। सनी इससे पहले जिस्म 2, रागिनी एमएमएस 2 और मस्तीजादे जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म कोका कोला में मंदाना किरदार सनी लिओन के लिए मुश्किलें पैदा करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed