फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी लियोनी की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज, इस तरह करनजीत कॉर से बन गई पोर्न इंडस्ट्री की सनी लियोनी

Fri, 06 Jul 2018 08:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 08:58 AM IST
sunny leone biopic Karenjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone has been released
बॉलीवुड फिल्मों में अपने हॉट एंड बोल्ड अंदजा से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस और पूर्व पॉर्नस्टार सनी लियोनी की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। गौरतलब है कि सनी के फैंस को उनकी इस बायोपिक का लंबे समय से इंतजार था। बीते दिनों फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

 
sunny leone biopic Karenjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone has been released
सनी लियोनी की इस बायोपिक का नाम ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ है। ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायल हो गया है। ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ के ट्रेलर 9 घंटे के अंदर करीब 4 लाख 50 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सनी लियोनी की यह बायोपिक एक वेब फिल्म है। यह फिल्म 16 जुलाई को वेब प्लेटफॉर्म ZEE5 पर प्रसारित की जाएगी। 
sunny leone biopic Karenjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone has been released
बात करें फिल्म ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ के ट्रेलर की तो 2 मिनट 24 सेकेंड के इस ट्रेलर में सनी लियोन के बोल्ड सीन से लेकर सेमी न्यूड सीन तक देखने को मिलेंगे। फिल्म में सनी लियोनी के उस बचपन को भी दिखाया गया है जब वह सब कुछ होने के बावजूद भी खुद को अकेला मेहसूस करती थीं। ट्रेलर में सनी लियोनी के कई पहलू को दिखाया गया जब वह पोर्न इंडस्ट्री में नहीं थी और दूसरा जब उन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा।
विज्ञापन
sunny leone biopic Karenjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone has been released
पता हो कि सनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पोर्न इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थी। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था। 
sunny leone biopic Karenjit Kaur The Untold Story of Sunny Leone has been released
फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी ने बॉलीवुड में 'रागनी एमएमएस-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी बैक टू बैक कई फिल्में भी की हैं। अब सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई हैं। सनी अपनी जिंदगी के इस पूरे सफर को वेब सीरीज के द्वारा बयां करना चाहती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed