{"_id":"5acda0be4f1c1b5b3e8b47a6","slug":"sunny-leone-celbrate-her-seventh-marriage-anniversary-with-husband-daniel-weber","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोन ने शादी की 7वीं सालगिरह पर तस्वीर शेयर कर जताया प्यार, कैप्शन भी मजेदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोन ने शादी की 7वीं सालगिरह पर तस्वीर शेयर कर जताया प्यार, कैप्शन भी मजेदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सनी लियोन की आज शादी की 7वीं सालगिरह है। इस मौके पर उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सनी ने यह फोटो खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सनी लियोन ने पति डेनियल वेबर के साथ सालगिरह के मौके पर अपनी शादी की फोटो शेयर की है। फोटो में सनी और डेनियल दूल्हा-दुल्हन के लिबास में गुरुद्वारे में बैठे नजर आ रहे हैं। सनी ने फोटो शेयर करते शानदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- 'सात साल पहले हमने भगवान के सामने एक-दूसरे को प्यार करने की कसम खाई थी। कोई फर्क नहीं पड़ा जिंदगी हमें क्या देगी, बस मैं यही कह सकती हूं कि मैं आज उस दिन (शादी वाला दिन) से भी ज्यादा तुम्हें (डेनियल वेबर) प्यार करती हूं।
इतना ही नहीं सनी लियोन ने इंस्टाग्राम पर फोटो में डेनियल वेबर को टैग करते हुए यह भी लिखा- 'हम दोनों जिंदगी की मजेदार यात्रा पर हैं। आई लव यू डैनियल वेबर, शादी की सालगिरह मुबारक हो।' सनी की पोस्ट पर उनके फैंस ने भी कमेंट कर उन्हें सालगिरह की मुबारकबाद दी है।
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि सनी लियोन ने अपनी जिंदगी के बारे में सभी खुलासे करने का फैसला कर लिया है। वह इन दिनों खुद की बॉयोपिक पर काम कर रही हैं। सनी अपनी जिंदगी के इस पूरे सफर को वेब सीरीज के द्वारा बयां करेंगी। उनकी इस वेब सीरीज को नाम ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’है।