सोशल मीडिया सेंसेशन और अभिनेत्री सनी लियोनी अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां इन दिनों अभिनेत्री अपने आगामी वेब रियलिटी शो 'ग्लैम फेम' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर वह अपनी हाउस हेल्प की लापता बेटी की मदद के लिए आगे आने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि जिस लड़की के लिए बीते दिन सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई थी वह अब मिल गई है। ऐसे में अभिनेत्री ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा किया है।
Sunny Leone: हाउस हेल्प की लापता बेटी के मिलने से गदगद सनी लियोनी, मुंबई पुलिस को तहे दिल से कहा शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Dhanteras 2023: बॉलीवुड सेलेब्स में दिखी दिवाली की धूम, सितारों ने फैंस को खास नोट के साथ कहा 'शुभ धनतेरस'
सनी लियोनी ने लिखा, 'हमारी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया है! भगवान बहुत महान हैं! भगवान इस परिवार को आशीर्वाद दें!! परिवार की ओर से मुंबई पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद और हमें अनुष्का गायब होने के 24 घंटे बाद वापस मिल गई, पोस्ट को साझा करने और समाचार को वायरल करने के लिए मेरे सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद, मैं सभी को हृदय से धन्यवाद देती हूं।'
View this post on Instagram
सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी लिस्ट में 'जिस्म 2', 'जैकपॉट', 'शूटआउट एट वडाला' और 'रागिनी एमएमएस 2' शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित 'कैनेडी' में अहम भूमिका निभाई था। फिल्म में राहुल भट्ट और अभिलाष थपलियाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वह जल्द ही वेब रियलिटी शो 'ग्लैम फेम' में दिखाई देंगी, जिसमें वह जज की भूमिका निभाएंगी।
Tunisha Sharma: तुनिशा सुसाइड केस में शीजान खान की बढ़ीं मुश्किलें, हाई कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला