{"_id":"6224bcf48cb6a9269c3ebdfb","slug":"sunny-leone-injured-sunny-leone-injured-during-shooting-show-facial-wounds-by-sharing-video-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Leone: शूटिंग के दौरान घायल हुईं सनी लियोनी, वीडियो शेयर कर दिखाएं चेहरे के घाव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Leone: शूटिंग के दौरान घायल हुईं सनी लियोनी, वीडियो शेयर कर दिखाएं चेहरे के घाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 06 Mar 2022 07:24 PM IST
सार
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री सनी लियोनी अपनी खूबसूरती और मासूमियत से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं। अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के दिल में जगह बनाने वाली सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री सनी लियोनी अपनी खूबसूरती और मासूमियत से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं। अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के दिल में जगह बनाने वाली सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं।
इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही अभिनेत्री के फैंस इसे देख परेशान हो गए हैं। दरअसल इस वीडियो में सनी लियोन के चेहरे और पीठ पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : Instagram
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लेटी हुई नजर आ रही हैं। वही उनके चेहरे और पीठ पर चोट के निशान दिख रहे हैं। वीडियो में चोट लगे हुए चेहरे के साथ सनी क्यूट एक्सप्रेशंस देती भी नजर आईं। अभिनेत्री के इस वीडियो को देख परेशान फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस का हाल चाल पूछते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सनी लियोनी पार्टी लुक
- फोटो : instagram/sunnyleone
हालांकि सनी लियोनी के चेहरे पर चोट असली नहीं है। दरअसल, यह उनके शूट से जुड़ा एक वीडियो है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एजेंट एम चोटिल, अनामिका में जानिए उसको क्या हुआ। एमएक्स प्लेयर पर 10 मार्च को। अभिनेत्री ने अपने इस वीडियो में अनामिका की कास्ट और मेकअप आर्टिस्ट को भी टैग किया है।
4 of 5
सनी लियोनी पार्टी लुक
- फोटो : instagram/sunnyleone
अभिनेत्री सनी लियोन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 50.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जबकि एक्ट्रेस खुद सिर्फ 63 लोगों को ही फॉलो करती हैं। हाल ही में शेयर किए गए एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 44 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सनी लियोनी का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे'
- फोटो : youtube
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी बीते दिनों कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में रिलीज उनके एक म्यूजिक एल्बम पर काफी बवाल भी हुआ था। इसके अलावा अभिनेत्री 10 मार्च को स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज अनामिका में भी नजर आनी वाली हैं। साथ ही वह जल्द ही अर्जुन रामपाल की अगली फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरोगांव' में कैमियो रोल में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X