फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलकाता के एक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप पर सनी लियोनी का नाम, हंगामा मचा तो अधिकारी ने दी सफाई

Fri, 28 Aug 2020 10:23 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 28 Aug 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
sunny leone name on merit list of asutosh college in kolkata
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

सनी लियोनी और विवाद चोली दामन का साथ है। एक बार फिर से सनी लियोनी को लेकर हंगामा मचा हुआ है। दरअसल कोलकाता के एक कॉलेज के ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई, जिसमें सबसे ऊपर सनी लियानी का नाम है।

sunny leone name on merit list of asutosh college in kolkata
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

कोलकाता के आशुतोष कॉलेज की बीए में प्रवेश के लिए लिस्ट वेबसाइट पर जारी की गई थी। लिस्ट में नाम के साथ एप्लीकेशन आईडी और रोल नंबर भी थे। इसी लिस्ट में सनी लियोनी को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में 400 या पूर्ण अंक दिए गए हैं।

sunny leone name on merit list of asutosh college in kolkata
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

विवाद जब बढ़ा तो कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि 'यह किसी की शरारत है। किसी ने जानबूझकर सनी लियोनी के नाम को टाइप करने के लिए गलत आवेदन भेजा। हमने संबंधित विभाग से इसे सही करने के लिए कहा है। हम इस घटना की जांच भी करेंगे।' वहीं इस पूरे घटनाक्रम से कॉलेज के प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny leone name on merit list of asutosh college in kolkata
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

बता दें कि सनी लियोनी इन दिनों परिवार सहित अमेरिका में रह रही हैं। सनी ने एक पोस्ट कर कहा था कि 'मुझे और डेनियल को यह मौका मिला कि हम अपने बच्चों को वहां ले जाएं, जहां हमें लगता है कि वे कोरोना से सबसे ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। वह लॉस एंजिल्स में हमारा घर और उसका सीक्रेट गार्डन है।'

विज्ञापन
sunny leone name on merit list of asutosh college in kolkata
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा थीं। शो में महेश भट्ट पहुंचे थे और अपनी फिल्म का ऑफर दिया था। फिल्मों के अलावा सनी एमटीवी के शो Splitsvilla को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed