{"_id":"5b4433374f1c1bc0248b5745","slug":"sunny-leone-promoting-her-web-film-karenjit-kaur-the-untold-story-of-sunny-leone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बायोपिक को लेकर सु्खियों में छाईं सनी लियोनी, पति संग मुंबई में किया धमाकेदार प्रमोशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बायोपिक को लेकर सु्खियों में छाईं सनी लियोनी, पति संग मुंबई में किया धमाकेदार प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व पॉर्नस्टार सनी लियोनी की बायोपिक की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। उनकी इस बायोपिक का नाम ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ। जिसमें सनी लियोनी का हॉट एंड बोल्ड अंदजा देखने को मिला। सनी के फैंस को यह ट्रेलर इतना पसंद आया कि वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड में भी रहा।
2 of 5
अब सनी लियोनी ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ के प्रमोशन में जुट गई हैं। सोमवार को सनी लियोन मुंबई के अंधेरी स्थित हार्ड रॉक कैफे में फिल्म का प्रमोशन करती नजर आईं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सनी लियोनी के साथ पति डेनियल वेबर सहित फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आई। बता दें कि सनी की यह फिल्म एक वेब सीरीज है।
3 of 5
एक्ट्रेस सनी लियोनी के जीवन पर बनी वेब सीरीज ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सनी लियोनी ने पत्रकारों के कई सारे सवालों के जवाब दिए। अपनी इमेज को लेकर देश में लगातार आलोचनाओं का शिकार रहीं सनी लियोनी ने सवाल के जवाब में कहा कि, उन्हें लगता हैं वो सॉफ्ट टारगेट हैं, बाकी उन्हें लोगों की बातों अब से फर्क नहीं पड़ता। वहीं पोर्न इंडस्ट्री संबेधित सवाल के जवाब में सनी ने कहा कि अगर पोर्न को दुनिया में ज्यादातर लोग गलत समझते पोर्न इंडस्ट्री बंद हो चुकी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पता हो कि सनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पोर्न इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थी। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरी। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी ने बॉलीवुड में 'रागनी एमएमएस-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्में भी कीं। अब सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई हैं। सनी अपनी जिंदगी के इस पूरे सफर को वेब सीरीज के द्वारा बयां करना चाहती हैं। आपको बता दें कि सनी लियोनी की ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 16 जुलाई को वेब प्लेटफॉर्म ZEE5 पर प्रसारित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।