फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस सनी लियोनी पर लगा धोखाधड़ी करने का आरोप, क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया बयान

Sat, 06 Feb 2021 08:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 06 Feb 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone Questioned By Kerala Crime Branch In Cheating Case
sunny leone - फोटो : instagram

एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) पिछले दिनों अपने फूड रिव्यू के वीडियो को लेकर काफी चर्चा में थीं। लेकिन अब एक्ट्रेस धोखाधड़ी के आरोप के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है और इसके चलते कोच्चि क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार की रात सनी लियोनी का बयान भी दर्ज किया है। 

Sunny Leone Questioned By Kerala Crime Branch In Cheating Case
सनी लियोनी - फोटो : getty

दरअसल, सनी लियोनी पर एक शख्स ने 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पेरू मबरूर निवासी आर श्रेयस नाम के शख्स ने एक्ट्रेस पर 29 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। श्रेयस का आरोप है कि सनी लियोनी ने उनसे ये रकम दो कार्यक्रमों के लिए ली थी, लेकिन फिर वो कार्यक्रम में नहीं आईं।

Sunny Leone Questioned By Kerala Crime Branch In Cheating Case
sunny leone - फोटो : instagram

अब इसी मामले में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया है। यूनिट की टीम ने सनी लियोनी से तिरुवनंतपुरम जिले के पूवर में मुलाकात की और उनका बयान रिकॉर्ड किया। जहां पर वह अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone Questioned By Kerala Crime Branch In Cheating Case
sunny leone - फोटो : instagram

रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी लियोनी ने कार्यक्रम में न पहुंचने की वजह भी बता दी है। उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं। साथ ही उन्होंने बताया कि ऑर्गनाइजर्स ने पांच बार शो को रद्द किया और कहे गए शेड्यूल के अनुसार शो का आयोजन हीं नहीं हुआ। क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने बताया कि अगर संयोजक कार्यक्रम को किसी और दिन शेड्यूल करने के लिए तैयार है तो एक्ट्रेस उस कार्यक्रम में आने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Sunny Leone Questioned By Kerala Crime Branch In Cheating Case
sunny leone - फोटो : instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी की अपकमिंग वेबसीरीज 'अनामिका' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं। पिछली बार एक्ट्रेस 8 जनवरी को रिलीज हुई सीरीज 'बुलेट' में नजर आई थीं। इसका निर्देशन देवांग ढोलकिया ने किया है और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed