फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिक रहा दिलीप कुमार का पेशावर स्थित पैतृक मकान, मालिक ने सरकार से मांगे 25 करोड़

Sat, 06 Feb 2021 08:11 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 06 Feb 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Owner refuses to sell Dilip Kumar ancestral house at government rate
दिलीप कुमार - फोटो : Social media
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित महान अभिनेता दिलीप कुमार के पैतृक मकान के मालिक ने सरकार द्वारा तय मूल्य पर इस घर को बेचने से इनकार कर दिया है, और कहा है कि वह इस संपत्ति के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग रखेगा। क्योंकि प्रशासन ने इसके बहुत कम दाम लगाए हैं।

 
Owner refuses to sell Dilip Kumar ancestral house at government rate
दिलीप कुमार का घर - फोटो : Social media

प्रांतीय सरकार ने पेशावर में चार मर्ला यानी 101 वर्गमीटर में फैले इस मकान की कीमत 80.56 लाख रुपये लगाई थी। हालांकि मकान के मालिक हाजी लाल मुहम्मद ने कहा कि जब उससे पेशावर प्रशासन संपर्क करेगा तब वह इस संपत्ति के लिए 25 करोड़ रुपये मांगेंगे। मुहम्मद ने कहा कि उसने 2005 में सारी औपचारिकताएं पूरी कर 51 लाख रुपये में यह संपत्ति खरीदी थी और उसके पास मकान के सारे कागजात हैं।

Owner refuses to sell Dilip Kumar ancestral house at government rate
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार की फिल्मों से 5 बेहतरीन नगमे.... - फोटो : Amar Ujala

उसने कहा कि 16 साल बाद इस संपत्ति की कीमत मात्र 80.56 लाख रुपये तय करना सरकार के लिए उचित नहीं है। मुहम्मद ने कहा कि मोहल्ला खुदादाद किस्सा ख्वानी बाजार स्थित संपत्ति बहुत महंगी है और यहां प्रति मर्ला पांच करोड़ रुपये की दर है, ऐसे में वह अपने वकील के मार्फत प्रशासन से 25 करोड़ रुपये मांगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Owner refuses to sell Dilip Kumar ancestral house at government rate
फाइल फोटो

उसने कहा, ‘चार मर्ला संपत्ति महज 80 लाख रुपये में कैसे बेची जा सकती है?’ इससे पहले पेशावर में ही बॉलीवुड अभिनेता राजकपूर के पैतृक मकान के मालिक ने छह मर्ला यानी 151.75 वर्गमीटर में फैली संपत्ति ‘कपूर हवेली’ के लिए 200 करोड़ रुपये मांगे थे, जबकि सरकार ने इसकी कीमत 1.50 करोड़ रुपये तय की थी। यह मकान भी किस्सा ख्वानी बाजार में ही है जिसे अभिनेता के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918-22 के बीच बनवाया था।

विज्ञापन
Owner refuses to sell Dilip Kumar ancestral house at government rate
dilip kumar, atal bihari vajpayee - फोटो : social media

पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्मयंत्री के विशेष सूचना सहायक कामरान बंगश ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि प्रांत सरकार दोनों ही मकानों को पुरातात्विक संग्रहालयों में तब्दील करने के लिए उनके मालिकों के साथ सौहार्दपूर्ण हल पर पहुंच जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed