{"_id":"5ce160e9bdec22076019e510","slug":"sunny-leone-speak-on-why-she-does-not-celebrate-party-with-friends-and-talk-about-her-past","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या एडल्ट बैकग्राउंड पर आज शर्मिंदा होती हैं सनी लियोनी? एक्ट्रेस ने बेबाकी से दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या एडल्ट बैकग्राउंड पर आज शर्मिंदा होती हैं सनी लियोनी? एक्ट्रेस ने बेबाकी से दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 20 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में उन्हें काफी समय लगा है। उन्हें बॉलीवुड से जुड़े करीब 7 साल हो चुके हैं। ऐसे में सनी लियोनी से उनके अतीत को लेकर मीडिया में अक्सर सवाल पूछे जाते हैं।
2 of 5
sunny leone
- फोटो : file photo
इस बार उनसे दोस्तों के साथ ज्यादा पार्टी न करने को लेकर सवाल किया गया। साथ ही उनसे पूछा गया कि वह अब अक्सर लोगों से बातें करती हैं लेकिन उन्हें क्या लगता है कि लोग अभी भी उनके अतीत की वजह से उन्हें जज करते हैं और वह इसके लिए आज भी शर्मिंदा होती हैं.?
3 of 5
sunny leone
- फोटो : file photo
इस बात का जवाब देते हुए सनी लियोनी ने कहा है कि, 'मैंने अपने दोस्तों का खुद से एक दायरा बना रखा है। मैं वाकई में ज्यादा बाहर नहीं जाती और न ही मैं पार्टी करती हूं, इसलिए मेरी जिंदगी में दोस्तों की संख्या भी बेहद सीमित है। मुझे नहीं पता कि मेरे अतीत को लेकर लोग अभी भी मुझे जज करते हैं या नहीं, लेकिन जो भी हो मैं पहले भी खुश थी और अब भी बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Daniel Weber and Sunny Leone
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि सनी लियोनी जल्द ही साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का नाम 'वीरामदेवी' है। यह एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 100 करोड़ है। इस फिल्म में नवदीप, श्रीनाथ, नासर होंगे। हिंदी फिल्मों की बात करें तो जिस्म 2' के अलावा सनी लियोनी 'रागिनी MMS 2', 'वन नाइट स्टैंड', 'एक पहेली लीला', 'कुछ कुछ लोचा है' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sunny leone
- फोटो : social media
सनी ने 19 साल की उम्र से एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सनी ने शर्त रखी थी कि वह केवल महिलाओं के साथ ही एडल्ट फिल्म करेंगी। सनी लियोनी तीन बच्चों की मां है। सनी ने एक बच्ची को गोद लिया और दो बच्चे सरोगेसी से हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।