सनी लियोनी का जन्मदिन आज
सनी लियोनी के बर्थडे और IPL में सलमान-कटरीना सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IPL के दौरान सलमान का प्रमोशन
सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में सलमान और कटरीना इंडियन प्रीमियर लीग के फिनाले में भारत का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान वे मैच के पहले एक सेग्मेंट के दौरान ब्रेट ली के साथ लाइव नजर आए और फिल्म को लेकर कई खुलासे किए।
'एवेंजर्स एंडगेम' के आगे फीकी रही SOTY2
एवेंजर्स एंडगेम की कमाई की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। फिल्म ने अभी तक 338 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। वहीं करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की ओपनिंग कमजोर हुई है। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ का बिजनेस किया जो टाइगर की पिछली फिल्म बागी 2 के ओपनिंग डे के कलेक्शन का आधा है। बागी 2 ने ओपनिंग डे पर 25 करोड़ रुपए जुटाए थे।
एक्स ब्वॉयफ्रेंड से हुआ सारा का आमना-सामना
एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्मों के अलावा अफेयर की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। सारा अली खान पहले ही बता चुकी हैं कि वीर पहाड़िया के साथ उनका रिलेशनशिप था। साल 2017 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। वीर पहाड़िया पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। एक बार फिर से सारा और वीर का आमना-सामना हुआ, जब स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को देखकर भी अनदेखा कर दिया और कोई बात नहीं की।
फराह खान ने शाहरुख पर किया खुलासा
कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं फराह खान ने शाहरुख खान से जुड़ी एक ऐसी बात बताई जो शायद ही उनके फैंस को पता हो। फराह खान ने कहा कि यह बात फिल्म कभी हां कभी ना से जुड़ी है। उस वक्त शाहरुख खान को डायरेक्टर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए मना कर देता था। वह कहते थे कि अगर तुम पियोगे तो औरों को भी पिलानी पड़ेगी। फराह ने हंसते हुए कहा कि इतना गरीब प्रोडक्शन था।