{"_id":"5d2b59618ebc3e6cf35f96ef","slug":"super-30-box-office-collection-second-day-hrithik-roshan-film-collect-good-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमजोर शुरुआत के बाद सुपर 30 की कमाई सुधरी, दो दिन में कमा लिए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमजोर शुरुआत के बाद सुपर 30 की कमाई सुधरी, दो दिन में कमा लिए इतने करोड़
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
super 30
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार को रिलीज हुई ऋतिक रोशन की ताजातरीन फिल्म सुपर 30 को पहले दिन उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं मिल सकी। फिल्म को हिंदी पट्टी के ज्यादातर सिनेमाघरों में पहले दिन अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। हालांकि रिलीज के दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में अच्छी बढ़त दिखी और फिल्म ने दो दिन में करीब 30 करोड़ रुपये कमा लिए।
2 of 4
Super 30
- फोटो : Social Media
आंकड़ों के मुताबिक विकास बहल निर्देशित फिल्म सुपर 30 ने रिलीज के पहले दिन 11 करोड़ 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म के पहले दिन करीब 15 करोड़ रुपये कलेक्शन करने की उम्मीद इसके मेकर्स लगाए बैठे थे। लेकिन, फिल्म की मार्केटिंग सही से न होने और हिंदी पट्टी में एक कोचिंग संचालक की कहानी से सीधा कनेक्ट न बन पाने के कारण आम दर्शकों ने फिल्म से पहले दिन दूरी बनाए रखी।
3 of 4
super 30
- फोटो : Twitter
दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने बढ़त बनाई और 18 करोड़ 11 लाख रुपये का कारोबार करते हुए दो दिनों में 30 करोड़ दो लाख रुपये कमा लिए। गौरतलब है कि एक्टर ऋतिक रोशन करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म 'सुपर 30' लेकर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ खूबसूरत अदाकारा मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
super 30
- फोटो : Twitter
फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार कर रहे हैं। आनंद कुमार गरीब बच्चों को आईआईटी में दाखिला दिलाने के लिए कोचिंग देते हैं। फिल्म 'सुपर 30' का निर्देशन विकास बहल ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।